फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका के बॉलीवुड में राजनीति वाले बयान पर नीतू चंद्रा का रिएक्शन, कहा- यह सबके साथ होता है

Fri, 31 Mar 2023 10:25 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा-नीतू चंद्रा - फोटो : Social media
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री का काला सच सबके सामने बताया था। बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म के खेल का खुलासा कर अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी है। अभिनेत्री के खुलासे के बाद तमाम सेलेब्स ने उनके बयान का समर्थन किया है। इस कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने भी प्रियंका की बात से सहमति जताते हुए अपने विचार साझा किए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नीतू चंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री नीतू चंद्रा, प्रियंका चोपड़ा के बयान पर प्रतिक्रिया दे रही हैं। नीतू ने कहा कि यह सब के साथ होता है। किसी एक के साथ नहीं होता और आप अगर फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आते हो तो इस इंडस्ट्री में आपको लड़ाई करनी पड़ती है। अच्छा काम करने में समय लगता है। प्रियंका को लगा, मुझे लगा है। बहुत सारे लोगों को लगा है। बात यह है कि इस बात को आप आगे आकर बोल सकते हैं या नहीं, जैसे मैंने पहले भी बोला है।

Anurag Kashyap: इस हरकत के लिए अनुराग कश्यप को शाहरुख ने लगाई थी डांट, निर्देशक ने किया खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
नीतू चंद्रा से पहले कंगना रणौत, विवेक अग्निहोत्री, अपूर्व असरानी, शेखर सुमन जैसे कई सितारे इस मामले में प्रियंका चोपड़ा के बयान का समर्थन कर चुके हैं। कंगना ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए करण जौहर पर निशाना साधा था और उन्हें फिल्मी दुनिया का माफिया बताया था, जिसके बाद से कंगना और करण के बीच कोल्ड वॉर छिड़ी हुई है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना हुआ रिलीज, लुंगी और गमछा पहने नजर आए भाईजान

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि मुझे फिल्म इंडस्ट्री से अलग-थलग किया गया। लोग फिल्मों में मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे। मुझे किसी कोने में धकेला जा रहा था। मैं इस खेल में माहिर नहीं हूं और इस पॉलिटिक्स से तंग आकर मैंने बॉलीवुड छोड़ दिया। मैं एक चांस की तलाश में थी, जो मुझे अमेरिका में मिला और मैं वहीं शिफ्ट हो गई।

Karan Johar: बढ़ता जा रहा है कंगना-करण का कोल्ड वॉर, फिल्ममेकर ने बिना नाम लिए यूं साधा एक्ट्रेस पर निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, मालती मैरी चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में वह ग्लोबल एपिक स्पाई थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' के एशिया पैसिफिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए निक जोनस और अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ मुंबई आई हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Aashiqui 3: 'आशिकी 3' का हिस्सा नहीं होंगे कार्तिक आर्यन? जानें वायरल रिपोर्ट का पूरा सच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें