फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neena Gupta: बिना शादी के मां बनने पर छलका नीना का दर्द, बोलीं- सोचा नहीं था ऐसे इंसान से प्यार होगा

Tue, 08 Nov 2022 01:51 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नीना गुप्ता, मसाबा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता सिनेमा जगत की दबंग लेडी हैं, जिन्होंने निजी जिंदगी में काफी खुश झेला है लेकिन कभी हार नहीं मानी। हर कोई यह बात अच्छी तरह जानता है कि नीना बिना शादी के मां बनी थीं। 1989 में उन्होंने लोगों की परवाह किए बिना अपनी बेटी मसाबा को जन्म दिया था। इस दौरान अभिनेत्री को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिस पर नीना गुप्ता ने खुलकर बात की है। हाल ही में, अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें नीना ने बताया है कि कैसे उन्होंने उन मुश्किल दिनों में खुद को टूटने नहीं दिया था।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
नीना गुप्ता-मसाबा, विवियन रिचर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया
नीना गुप्ता एक समय पर वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स को डेट कर रही थीं। मसाबा, नीना और विवियन की बेटी हैं। अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए नीना गुप्ता ने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि मैंने कभी यह बैठकर प्लान नहीं बनाया था कि एक ऐसे इंसान से प्यार करूंगी, जिसके साथ मैं कभी रह नहीं सकती। या फिर ऐसे शख्स के साथ बच्चा करूंगी। मैंने कभी सोचा ही नहीं था कि मैं इतनी बहादुरी का कोई भी काम करूंगी। भगवान ने जो भी मुझे दिया, मैंने उन हालातों को सामना किया।

यह भी पढ़ें:- Alia-Ranbir: बेटी पर प्यार लुटाते नजर आए आलिया-रणबीर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
विज्ञापन

3 of 4
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे नीना गुप्ता ने कहा, 'मैंने कभी भी हार नहीं मानी। मैं अपने फैसले पर हमेशा खड़ी रही। उन दिनों में मैंने किसी से इमोशनली या फिर फाइनेंशियली मदद करने के लिए भी नहीं कहा। मैंने बस हर चीज का सामना किया और उन दिनों को भी एंजॉय किया। इसके अलावा मैं कर भी क्या सकती थी? मैं रो सकती थी या फिर किसी से शादी करने की सिफारिश करती। मैं रो-रोकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर चुकी होती। लेकिन मैंने चीजों को स्वीकार किया और जो भगवान दिया उसके साथ आगे बढ़ी।

यह भी पढ़ें:- RRR In Japan: राम चरण और जूनियर एनटीआर की RRR ने दी आमिर खान की '3 इडियट्स' को पटखनी, बनाया यह नया रिकॉर्ड
विज्ञापन

4 of 4
गुडबाय फिल्म - फोटो : social media
नीना गुप्ता के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म 'गुडबाय' में नजर आई थी। इस फिल्म के जरिए ही साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड में कदम रखा। वहीं, अब नीना गुप्ता फिल्म 'ऊंचाई' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में नीना के साथ अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और डैनी डेन्जोंगपा जैसे कलाकार स्क्रीन शेयर करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें