बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं और अब तक के अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। अभिनेता अक्सर ही अपने स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों बटोरते हैं। वहीं, अब खबर सामने आई है कि रणवीर सिंह जल्द ही एक पैन इंडिया फिल्म में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने मशहूर निर्देशक एस.शंकर के साथ पैन इंडिया फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।