बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों अपनी किताब 'सच कहूं तो: मेरी आत्मकथा' को लेकर चर्चा में हैं। इस किताब में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। नीना गुप्ता ने फिल्म इंडस्ट्री में खुद को साबित करने के लिए काफी मेहनत की है। नीना ने फिल्मों में अपनी दूसरी पारी से साबित किया है कि वो हर रोल में फिट हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी बायोग्राफी 'सच कहूं तो' के बाद तो मानो उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भूचाल ही आ गया। अपनी किताब में जीवन से जुड़े कड़वे सच को जाहिर करने के लिए फैंस नीना की खूब सराहना कर रहे हैं।
सुभाष घई की यह बात सुनकर नीना हो गई थीं शर्मसार
बता दें इस किताब में नीना ने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों संघर्षों के बारे में लिखा है। इससे पहले यह बात भी सामने आई थी कि नीना ने अपनी बेटी मसाबा की परवरिश के लिए कड़ा संघर्ष किया था। अब इस किताब से एक और किस्सा सामने आया है। नीना ने किताब में 'चोली के पीछे क्या है' गाने में अपने निजी अनुभव के बारे में भी लिखा है। नीना ने बताया कि इस गाने के लिए सुभाष घई ने एक मांग रखी थी जिसे सुनकर वह शर्मसार हो गई थीं।