नीना गुप्ता
- फोटो : social media
नीना ने आगे कहा कि वे सोशल मीडिया पर जो कुछ भी शेयर करती हैं, उसे लेकर वे हमेशा अलर्ट रहती हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि गलतियां नहीं होती हैं, मुझसे भी कई बार गलतियां हुई हैं। हालांकि, कुछ लोग हैं, जो सोशल मीडिया पर बिना सोचे अपनी राय व्यक्त कर देते हैं। मैं आपको बता दूं कि अगर मैं गुस्से में हूं, या मेरा किसी से झगड़ा हुआ है तो मैं सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट नहीं करती हूं। मैं सभी को सलाह भी देती हूं कि अगर आप नशे में हैं, तो आपको पोस्ट नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो बाद में आपको पछताना पड़ता है। सोशल मीडिया या इंटरव्यू में कुछ भी बोलने से पहले सही भाषा का प्रयोग करें, क्योंकि आप जो कहते हैं उसे बहुत सारे लोग सुन रहे हैं।'