सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मुद्दा गुरुवार को एक बार फिर से उठ गया, जब राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए एक डीआईजी रैंक अधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल के गठन की घोषणा की। पिछले शीतकालीन सत्र में गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एसआईटी जांच के आदेश दिये थे। अब गृह मंत्री के आदेश पर एसआईटी का गठन होने जा रहा है। दरअसल, कई विधायकों ने भी सरकार से ऐसी ही मांग की थी।