सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ड्रग्स मामले को लेकर गिरफ्तार हुई हैं। एनसीबी से हुई पूछताछ में बॉलीवुड के करीब 25 लोगों के नाम लिए हैं, इनमें सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह समेत एक डिजाइनर का नाम शामिल है। एजेंसी अब दोनों अभिनेत्रियों समेत फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा को मंगलवार को समन भेजेगी।
ड्रग मामले में मुंबई की भायखला जेल में बंद रिया चक्रवर्ती पर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। खबर है कि ड्रग पेडलर से बात करने के लिए रिया अपनी मां संध्या चक्रवर्ती के फोन का इस्तेमाल करती थीं। एनसीबी ने कुछ दिनों पहले रिया के घर छापेमारी की थी, उसी में इस फोन को जब्त किया गया था।
बंगलूरू ड्रग मामले (Sandalwood Drug Case) में कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी (Ragini Dwivedi) समेत बाकी आरोपियों की हिरासत अवधि बढ़ा दी गई है। रागिनी को 28 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रागिनी समेत बाकी लोगों को परप्पन अग्रहारा केंद्रीय जेल ले जाया गया है।
काला हिरण शिकार और आर्म्स एक्ट मामले में अभिनेता सलमान खान को जोधपुर की जिला एवं सेशन कोर्ट ने 28 सितंबर को पेश होने के आदेश दिए हैं। सोमवार सलमान की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई पूरी नहीं हो पाई। इसके बाद कोर्ट ने सलमान को अगली सुनवाई तिथि पर हाजिर होने का आदेश दे दिया।
जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दिल्ली हिंसा मामले में उन्हें सोमवार रात को स्पेशल सेल ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। उमर की गिरफ्तारी पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने नाराजगी जताते हुए उन्हें छोड़ने की मांग की है।