फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स के लिए मां के फोन का इस्तेमाल करती थीं रिया चक्रवर्ती, एनसीबी ने रिकवर किया डेटा

Tue, 15 Sep 2020 06:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
ड्रग मामले में मुंबई की भायखला जेल में बंद रिया चक्रवर्ती पर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। खबर है कि ड्रग पेडलर से बात करने के लिए रिया अपनी मां संध्या चक्रवर्ती के फोन का इस्तेमाल करती थीं। एनसीबी ने कुछ दिनों पहले रिया के घर छापेमारी की थी, उसी में इस फोन को जब्त किया गया था।

विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के घर से एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया था। इनकी छानबीन से पता चला कि रिया कुछ खास वॉट्सएप ग्रुप पर एक्टिव थीं। बताया जा रहा है कि इन्हीं ग्रुप्स पर ड्रग्स को लेकर बात हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
पूछताछ के दौरान ईडी ने रिया चक्रवर्ती का फोन जब्त कर लिया था जिसमें ड्रग्स को लेकर हुई बातचीत सामने आई थी। इसके बाद छापेमारी में एनसीबी ने रिया के घर से एक और मोबाइल बरामद किया। जिसका डेटा रिकवर करने से रिया की और भी ड्रग चैट्स का खुलासा हुआ।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और शौविक के साथ रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI और सुशांत का इंस्टाग्राम
शौविक का दोस्त गिरफ्तार
एनसीबी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक के ड्रग पेडलर दोस्त सूर्यदीप मल्होत्रा को हिरासत में लिया। वहीं, पहले से गिरफ्तार सात आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने इनमें अनुज केशवानी सहित चार को 23 तक और करमजीत सिंह समेत तीन को 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
बता दें कि एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग से जुड़े एंगल की जांच कर रही है। इस सिलसिले में मुंबई और गोवा में कई ठिकानों पर छापा मारकर अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अब तक 16 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है।

उमर खालिद की गिरफ्तारी से नाराज सितारे, स्वरा भास्कर और प्रकाश राज सहित इन स्टार्स का फूटा गुस्सा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें