नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : इंस्टाग्राम @nawazuddin._siddiqui
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साफ कर दिया है कि उनका परिवार कभी गरीब नहीं था, उन्होंने चौकीदारी की क्योंकि वह अपने माता-पिता से पैसे उधार नहीं लेना चाहते थे। नवाजुद्दीन ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मेरी शक्ल सूरत ऐसी थी लेकिन मैं गरीब तो नहीं था।' जब नवाज से पूछा गया कि उन्होंने चौकीदारी का काम क्यों किया था, इस पर उन्होंने कहा, 'ऐसा इसलिए क्योंकि मैं घर से पैसे नहीं लेना चाहता था क्योंकि मैं उन्हें बताए बिना अपनी पसंद का काम (अभिनय) कर रहा था।'