फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने नहीं देखी दीपिका की कोई फिल्म, श्रद्धा कपूर को जानने से किया इनकार

Mon, 16 Sep 2024 06:19 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण-नवाजुद्दीन सिद्दीकी-श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अपने दमदार अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। अभिनेता को हर किरदार में बखूबी ढलते देखा जाता है। यही वजह है कि दर्शक उनके काम को काफी पसंद करते हैं। हालांकि, इसी बीच अभिनेता ने अपने हालिया बयान से इंटरनेट जगत की हलचल बढ़ा दी है। नवाज ने कबूल किया कि उन्होंने कभी भी दीपिका पादुकोण की कोई फिल्म नहीं देखी है। साथ ही वह श्रद्धा कपूर की नवीनतम रिलीज 'स्त्री 2' के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम
नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपने नवीनतम ट्रैक 'सैयां की बंदूक' के प्रचार में व्यस्त हैं। इसी दौरान वह फिल्मीज्ञान से मुखातिब हुए। बातचीत में अभिनेता से बॉलीवुड सितारों को हैशटैग देने के लिए कहा गया। जब बात दीपिका पादुकोण की आई तो उन्होंने खुले तौर पर स्वीकार किया कि उन्होंने उनका कोई काम नहीं देखा है।
विज्ञापन

3 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' के बारे में बात करते हुए सिद्दीकी ने खुलासा किया कि उन्होंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है। नवाजुद्दीन ने यह भी कहा कि वह श्रद्धा कपूर के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं। वहीं 'स्त्री 2' को लेकर अभिनेता ने कहा कि उन्होंने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है, लेकिन वह इसे देखेंगे। 

Kahan Shuru Kahan Khatam: 'कहां शुरू कहां खत्म' का हुआ म्यूजिक लॉन्च, ध्वनी भानुशाली की है डेब्यू फिल्म

4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम
नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अनुराग कश्यप के जरिए निर्देशित फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की दोबारा रिलीज का जश्न मना रहे हैं। आने वाले दिनों मे अभिनेता को सब्बीर खान की नई अलौकिक थ्रिलर 'अद्भुत' में देखा जाएगा। इसमें नवाजुद्दीन के अलावा अलावा डायना पेंटी, श्रेया धनवंतरी और रोहन मेहरा भी मुख्य भूमिका में हैं।
 

Sohum Shah: तीनों खान स्टार्स को अपना गुरू मानते हैं सोहम शाह, कहा- 'मैं शाहरुख खान को देखकर इंडस्ट्री में आया हूं'



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम
'अद्भुत' से पहले सब्बीर और नवाजुद्दीन ने इससे पहले 'मुन्ना माइकल' पर साथ काम किया था। इतना ही नहीं अभिनेता नुपुर सेनन और 'संगीन' के साथ 'नूरानी चेहरा' में भी अभिनय करने के लिए तैयार हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें