प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
पोलैंड की एक अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि 'अजन्मा बच्चा' भी मनुष्य है। इसलिए उसे भी पोलैंड के संविधान के तहत संरक्षण मिलना चाहिए, जो जीवन के अधिकार की बात करता है। कोर्ट ने कहा है कि देश में अबॉर्शन को अनुमति तभी दी जा सकती है, जब गर्भ रेप के चलते ठहरा हो या फिर बच्चे के जन्म की स्थिति में मां की जान को खतरा हो।