फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी की ट्रेन से कटकर तो किसी की कैंसर से गई थी जान, दुखद थी रामायण के इन कलाकारों की मौत

Fri, 29 Jan 2021 09:27 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रामायण के कलाकार - फोटो : ट्विटर
दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक रामायण की लोकप्रियता के बारे में आप सभी बखूबी जानते होंगे। ये उस दौर का ऐसा शो था जिसे देखने के लिए सड़कें खाली हो जाती थीं। इस धारावाहिक के लगभग सभी किरदार काफी लोकप्रिय हुए थे। इन कलाकारों में राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया के अलावा भी ऐसे तमाम कलाकार हैं जिनके अभिनय ने इस ऐतिहासिक शो को कालजयी बना दिया। वहीं कुछ ऐसे भी कलाकार रहे जिनकी मौत बेहद दुखद रही। आज जानते हैं उन्हीं कलाकारों के बारे में....
विज्ञापन

2 of 5
श्याम सुंदर कालानी - फोटो : twitter
श्याम सुंदर कालानी (सुग्रीव) की कैंसर से मौत
रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले अभिनेता श्याम सुंदर कलानी का पिछले साल ही निधन हो गया था। वह काफी वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने शो में जिस तरह से सुग्रीव का किरदार निभाया वह काबिल-ए-तारीफ है। श्याम सुंदर कलानी ने रामायण के साथ-साथ त्रिमूर्ति ,छैला बाबू और हीर रांझा फिल्मों के साथ ‘जय हनुमान’ सीरियल में हनुमान की भूमिका भी निभाई थी।
विज्ञापन

3 of 5
मेघनाद - फोटो : सोशल मीडिया
विजय अरोड़ा (मेघनाद)
रामानंद सागर की रामायण में मेघनाद का किरदार विजय अरोड़ा ने निभाया था। साल 2007 में पेट के कैंसर के चलते वह 62 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने अपने करियर में 110 फिल्मों और करीब 500 से अधिक सीरियल्स में काम किया।
 

4 of 5
Mukesh Rawal - फोटो : Social Media
मुकेश रावल (विभीषण)
रामायण में रावण के भाई विभीषण का किरदार मुकेश रावल ने निभाया था। आज भी लोगों के जहन में उनकी सज्जनता से भरी अदाकारी और वक्त वक्त पर श्रीराम को परामर्श देने वाले दृश्य कैद हैं। इसके अलावा मुकेश हिंदी और गुजराती सिनेमा जगत में भी सक्रिय रहें। उनकी मौत बहुत ही दुखद रही। साल 2016 में ट्रेन से कटकर उनकी मृत्यु हुई। जानकारी के अनुसार वह अपने बेटे की मौत के सदमे से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lalita pawar - फोटो : Social Media
ललिता पवार (मंथरा)
रानी कैकेयी की दासी मंथरा का किरदार अभिनेत्री ललिता पवार ने निभाया था। हिंदी सिनेमा जगत में जबरदस्त खलनायिका के तौर पर पहचानी जाने वालीं ललिता पवार को आज भी लोग उनके अभिनय से याद करते हैं।  ललिता के बेहतरिन एक्टिंग की वजह से रामानंद सागर ने उन्हें रामायण में मंथरा रोल ऑफर किया था। मंथरा का जबरदस्त अभिनय कर सबको हैरान कर दिया था। मुंह के कैंसर की वजह से ललिता पवार की मृत्यु 24 फरवरी 1998 को हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें