अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'गिल्टी माइंड्स' के बाद अभिनेत्री नम्रता शेठ इस बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज में 'कर्मा कालिंग' में दमदार भूमिका में नजर आएंगी। इस सीरीज में कर्मा तलवार की भूमिका निभा रही नम्रता शेठ का कहना है कि इस भूमिका को हासिल करने के लिए उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ा। इस सीरीज में उनका किरदार अभिनेत्री रवीना टंडन के किरदार इंद्राणी चौधरी के साथ भिड़ता नजर आएगा।