फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Chaitanya: इसे कहते हैं अभिनय के प्रति सच्चा समर्पण, मछुआरे का रोल मिला तो नागा ने लिया ये बड़ा फैसला

Sat, 05 Aug 2023 04:56 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

नागा चैतन्य अपनी अगली फिल्म में मछुआरे का किरदार करने जा रहे हैं। इस चरित्र को आत्मसात करने के लिए नागा चैतन्य ने मछुआरों के बीच रहने का फैसला किया है।
विज्ञापन
1 of 6
मछुआरों के बीच नागा चैतन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किसी खास किरदार को निभाने के लिए फिल्म जगत के कलाकार अलग अलग तरह से तैयारियां करते हैं। अभिषेक बच्चन जैसे हिंदी सिनेमा के सितारे जहां किसी किरदार को निभाने के लिए उसका माहौल और पृष्ठभूमि जानने की खातिर जमीनी रिसर्च को जरूरी नहीं मानते हैं, वहीं तेलुगू सिनेमा में किसी किरदार को ओढ़ने से पहले उसकी जड़ तक जाने का एक अलग जुनून वहां के कलाकारों में दिखता है। और, ऐसा ही कुछ इन दिनो हो रहा है नागा चैतन्य की अगली फिल्म को लेकर जिसमें वह एक मछुआरे का किरदार करने जा रहे हैं। इस चरित्र को आत्मसात करने के लिए नागा चैतन्य ने मछुआरों के बीच रहने का फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 6
नागा चैतन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेलुगु सिनेमा के स्टार अक्किनेनी नागा चैतन्य को फिल्मों में  नागा चैतन्य के नाम से जाना जाता है। नागा चैतन्य अपने करियर की 23वी  फिल्म की तैयारी में जुटे हैं। फिल्म में नागा चैतन्य एक मछुआरे की भूमिका निभा रहे हैं और इसी की तैयारियों के लिए नागा चैतन्य श्रीकाकुलम के एक गांव में जहां मछुआरों की विशाल बस्ती है।
विज्ञापन

3 of 6
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
कामचलाऊ शीर्षक 'एनसी 23' के नाम से बन रही ये फिल्म नागा चैतन्य के करियर की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। इसका निर्देशन साउथ सिनेमा के लोकप्रिय निर्देशक चंदू मोंडेती करने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए नागा चैतन्य की तरह ही चंदू मोंडेती भी काफी मेहनत कर रहे हैं और अपनी फिल्म के हीरो के साथ वह भी मछुआरों का जीवन जानने समझने के ले मछुआरों की बस्ती में समय बिता रहे हैं। दोनों का उद्देश्य मछुआरों की संस्कृति और उनके जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं को करीब से जानने का है।

4 of 6
नागा चैतन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'एनसी 23' में नागा चैतन्य  एक ऐसे युवक का किरदार निभाने वाले हैं, जो आंध्र प्रदेश के एक छोटे शहर के मछुआरा समुदाय से है। इस किरदार को निभाने से पहले नागा चैतन्य को मछुआरे के परिवार से मिलना जरूरी था ताकि अपनी भूमिका की सही से तैयारी कर सकें। नागा चैतन्य कहते हैं, 'चंदू मोंडेती ने छह  महीने पहले मुझे यह कहानी सुनाई थी जिसे सुनकर मैं वाकई बहुत उत्साहित हुआ।’
विज्ञापन

5 of 6
नागा चैतन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नागा के मुताबिक, चंदू ने वास्तविक घटनाओं के आधार पर कहानी विकसित की है, जो बहुत प्रेरणादायक है। इसीलिए हमने मछुआरों की जीवनशैली, उनकी शारीरिक भाषा और गांव की बनावट को जानने का फैसला किया। निर्देशक चंदू मोंडेती की इससे पहले 'कार्तिकेय 2' प्रदर्शित हुई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। वह कहते हैं, 'नागा चैतन्य के साथ मैंने पहले भी काम किया है, एक बार फिर उनके साथ काम करके बहुत उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नागा चैतन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता नागा चैतन्य ने साल 2009 में तेलुगु फिल्म 'जोश' से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के लिए नागा चैतन्य को बेस्ट डेब्यू  फिल्मफेयर पुरस्कार अवॉर्ड मिला था। नागा चैतन्य अब तक 'ये माया चेसावे',  'तड़ाखा',  'मनम',  'वेंकी मामा' और 'बंगाराजू' जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में भी उन्होंने एक अहम किरदार निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें