बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' को आज 20 साल पूरे हो गए। दो दशक पहले आज ही के दिन राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म सुपरहिट रही और इसके हर किरदार ने लोगों के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ी, लेकिन फिल्म में मुन्ना और सर्किट की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह फिल्म लोगों के सिर पर ऐसी चढ़ी कि आज भी इसके डायलॉग लोगों के जुबान पर रहते हैं। फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी के अलावा बोमन ईरानी, जिमी शेरगिल, ग्रेसी सिंह, सुनील दत्त ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं थी।