फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: मुंबई के सिनेमाघरों में रात दो बजे तक चलेंगे एनिमल के शो! फैंस की डिमांड बढ़ने के कारण लिया यह फैसला

Sat, 02 Dec 2023 12:44 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एनिमल रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' कल सिनेमाघरों में रिलीज हुई और फिल्म ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है। फिल्म की रिलीज के बाद, नेटीजंस फिल्म की जमकर प्रशंसा भी कर रहे हैं। फिल्म ने शानदार और दमदार ओपनिंग कर एक बार फिर अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया है। अब खबर आ रही है कि फैंस के क्रेज को देखते हुए मुंबई के सिनेमाघरों में 'एनिमल' के शोज रात को दो बजे तक होंगे।
विज्ञापन

2 of 5
एनिमल रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' अपनी रिलीज के एक दिन के भीतर ही काफी धमाल मचाने में कामयाब रही है। रणबीर के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रूप में सराही गई, संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित इस फिल्म को खूब सराहना मिली है। फिल्म ने सिनेमाघरों में ऑडियंस की भीड़ इकट्ठा करने में कामयाब रही है। अब खबर आ रही है कि रणबीर की इस फिल्म को देर रात तक भी फैंस देख सकेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
एनिमल रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जैसे शहरों ने आधी रात के बाद के शो के लिए बुकिंग खोल दी है। मुंबई के भायंदर में मैक्सस सिनेमाज में सुबह 1 बजे, 2 बजे और सुबह 5:30 बजे शो होंगे। गोरेगांव में पीवीआर ओबेरॉय मॉल ने 12:30 बजे का शो रखा है। पीवीआर सिटी मॉल अंधेरी में 1:05 बजे का शो है। इस बीच, सिनेपोलिस: मैग्नेट मॉल, भांडुप में 1:15 बजे का शो है। इनमें से अधिकतर रविवार (3 दिसंबर) के लिए हैं।

4 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि एनिमल का रन-टाइम 3 घंटे 21 मिनट का है। दिल्ली में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, जब रणबीर से रन-टाइम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, “हम इतने लंबे समय तक कोई फिल्म रिलीज नहीं कर रहे हैं क्योंकि हम इसके बारे में ठीक महसूस करते हैं। हमें लगा कि कहानी को दर्शकों तक सर्वोत्तम तरीके से पहुंचने के लिए इतने समय की आवश्यकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का मुकाबला विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' से है।

Animal: एनिमल में रणबीर की परफॉर्मेंस देख नीतू कपूर को खली पति ऋषि कपूर की कमी, बोलीं- काश ऋषिजी यहां होते
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें