फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: अमिताभ बच्चन को मिला अपना नया पड़ोसी, हर महीने किराए के रूप में मिलेंगे इतने लाख रुपये

Fri, 08 Oct 2021 06:24 PM IST
प्रतिभा सारस्वत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन का नया पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन का पड़ोसी होना किसी के लिए भी गर्व की बात हो सकती है। लेकिन, उनके पड़ोस में बसने का किराया इतना है कि आम इंसान शायद ही इसकी हिम्मत कर सके। उनका पड़ोस भी उनका अपना ही है और इसे किराए पर देने के लिए अमिताभ बच्चन मोटी रकम वसूल करते रहे हैं। इस बार ये जगह करीब 19 लाख रुपये महीने के किराए पर उठी है और इसके लिए अगले 15 साल का करार भी हो गया है। इस जगह को किराए पर एक बैंक ने लिया है। दो साल पहले तक भी यहां एक बैंक ही चलता था।
मुंबई के सबसे पॉश इलाके में शुमार जुहू में अमिताभ बच्चन के पास कई बंगले हैं। प्रतीक्षा में अमिताभ बच्चन बरसों तक अपने माता पिता के साथ रहे। बाद में वह एक दूसरे बंगले जलसा में रहने चले आए। जलसा के पीछे ही जनक नाम के बंगले में उनका और उनकी फिल्म कंपनी सरस्वती पिक्चर्स का दफ्तर है। और, जलसा के पास ही एक और जगह है जिसमें दो साल पहले तक सिटी बैंक काम करता रहा। इस जगह का मालिकाना हक भी अमिताभ बच्चन के पास ही बताया जाता है जिसे उन्होंने दो साल पहले खाली करवा लिया था।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला मुंबई
कोरोना संक्रमण काल कमजोर होने के साथ ही मुंबई में कारोबारी गतिविधियां नए सिरे से शुरू हो चुकी हैं। नई फिल्में, वेब सीरीज और टेलीविजन सीरियल का काम धड़ल्ले से फिर से शुरू हो चुका है और इसके साथ ही मुंबई के अंधेरी, जुहू आदि इलाकों में किराए के दाम भी बढ़ने लगे हैं। अमिताभ बच्चन की जिस जगह पर सिटी बैंक चलता रहा, उसी जगह पर अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की गतिविधियां शुरू हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ इस जगह के लिए अमिताभ बच्चन ने 15 साल का लीज एंड लीव एंग्रीमेंट साइन किया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला मुंबई
एक प्रॉपर्टी वेबसाइट के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने अपनी जो जगह किराए पर दी है उसके लिए उन्हें 18.90 लाख रुपये महीने मिलेगा। भूतल पर स्थित इस जगह का क्षेत्रफल 3150 वर्ग फीट है और इसका किराया 600 रुपये प्रति वर्ग फुट बताया जा रहा है।

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला मुंबई
इस नई लीज का पंजीकरण पिछले महीने की 28 तारीख को होने की जानकारी सामने आई है। इसके लिए करीब 31 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी के साथ 30 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क भी जमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sbi - फोटो : अमर उजाला मुंबई
पंजीकरण कागजात पर अमिताभ बच्चन के अलावा उनके बेटे अभिषेक के भी हस्ताक्षर बताए जाते हैं। 15 साल के लिए किराए पर दी गई इस जगह का किराया हर पांच साल बाद 25 फीसदी की दर से बढ़ेगा। पहले पांच साल में ये किराया 18 लाख 90 हजार रुपये मासिक, फिर इसके बाद पांच साल तक ये किराया 23 लाख 62 हजार 500 रुपये मालिक और आखिरी पांच साल ये किराया 29 लाख 53 हजार 125 रुपये होगा।  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इसके लिए 2.26 करोड़ रुपये का एडवांस भुगतान भी कर दिया है जो पहले एक साल का किराया बताया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें