फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dunki: 'पठान और जवान का रिकॉर्ड तोड़ेगी डंकी, लोग दस साल तक रखेंगे याद', मुकेश छाबड़ा का बड़ा दावा

Wed, 22 Nov 2023 08:03 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुकेश छाबड़ा और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
सेलिब्रिटी कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट 'डंकी' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' और 'जवान' के बाद यह अभिनेता की तीसरी फिल्म होने जा रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर ने 'डंकी' में काम करने के अपने अनुभव का खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : सोशल मीडिया
कास्टिंग निर्देशक  मुकेश छाबड़ा का कहना है कि राजकुमार हिरानी की शाहरुख खान की आगामी फीचर फिल्म 'डंकी' में काम करना एक अलग अनुभव था, क्योंकि उन्हें एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिला, जिसे लेकर उन्हें विश्वास है कि इसे आने वाले वर्षों तक याद रखा जाएगा। बता दें कि यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म के जरिए पहली बार शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी एक साथ काम करने वाले हैं।

Kangana Ranaut: कंगना के करियर को है हिट फिल्म की दरकार, क्या 'इमरजेंसी' से हो पाएगी पूरी?
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/imsrk
हाल ही में, एक इंटरव्यू में मुकेश छाबड़ा ने 'डंकी' के लिए कास्टिंग के बारे में बात की और कहा कि यह एक ऐसी फिल्म बनने जा रही है, जिसे अगले दस वर्षों तक याद रखा जाएगा।  'पठान' और 'जवान' के बाद यह शाहरुख की इस साल की तीसरी रिलीज होगी। फैंस के साथ-साथ हमें भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
 

Thandel: नागा के जन्मदिन के मौके पर फैंस को मिला तोहफा, मछुआरे के रूप में अभिनेता का थंडेल से फर्स्ट लुक जारी

4 of 5
shahrukh khan - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार हिरानी संग काम करने पर मुकेश ने कहा, “राजू हिरानी एक संपूर्ण फिल्म स्कूल हैं, उनके साथ काम करना एक फिल्म संस्थान की तरह है। जब आप उस आदमी के साथ काम करते हैं तो आप फिल्म निर्माण का हर पहलू सीखते हैं। उनकी कास्टिंग एक महीने में खत्म नहीं होती बल्कि दो साल तक चलती है क्योंकि वह आदमी फिल्में खाते हैं, फिल्मों से सांस लेते हैं, फिल्मों के साथ ही सोते हैं।"

Rahul-Disha: राहुल वैद्य ने बेटी के नाम का बताया मतलब, बोले- बहुत जल्द दिखाएंगे बिटिया का चेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : social media
मुकेश ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें हिरानी जैसे बेहद प्रतिभाशाली निर्माताओं के साथ काम करने का मौका मिलता है। बता दें कि फिल्म डंकी का पहला गाना रिलीज हो चुका है और इसे फैंस की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें