फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना के करियर को है हिट फिल्म की दरकार, क्या 'इमरजेंसी' से हो पाएगी पूरी?

Wed, 22 Nov 2023 06:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला
कंगना रणौत अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कंगना दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 24 नवंबर को रिलीज हो रही है। यह फिल्म लंबे वक्त से चर्चा में हैं। अगर कंगना के करियर पर नजर डालें उनका करियर बहुत उतार-चढ़ाव भरा चल रहा है। 'तनु वेड्स मनु' के बाद उनकी कोई फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इसी साल आईं कंगना की फिल्मों का जिक्र करें तो किसी का जादू दर्शकों पर नहीं चला। अब सवाल है कि क्या 'इमरजेंसी' से अभिनेत्री के करियर के अच्छे दिन फिर लौटेंगे?
विज्ञापन

2 of 5
'तेजस' रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
'तेजस' 
कंगना रणौत की फिल्म पिछले काफी वक्त से बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। बीते महीने 27 अक्तूबर को कंगना की फिल्म 'तेजस' रिलीज हुई, मगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फीकी रही। इसमें कंगना पायलट की भूमिका में नजर आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 6.2 करोड़ का कारोबार ही कर पाई।
Tejas Review: तारा सिंह के बाद अब तेजस का मिशन पाकिस्तान, पढ़िए कितना काम आया कंगना रणौत का करिश्मा
विज्ञापन

3 of 5
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'चंद्रमुखी 2' 
इसके अलावा कंगना इस साल साउथ फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में भी नजर आई थीं। यह फिल्म भी कुछ चमत्कार नहीं दिखा सकी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर  40.5 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर सकी। इस फिल्म के कलेक्शन को लेकर कंगना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था।
Chandramukhi 2 Review: रजनीकांत की हिट फिल्म की सीक्वल में कंगना का इम्तिहान, पढ़िए ‘चंद्रमुखी 2’ का रिव्यू

4 of 5
टीकू वेड्स शेरू - फोटो : सोशल मीडिया
टीकू वेड्स शेरू
इसके अलावा ओटीटी पर भी कंगना की फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' इस साल रिलीज हुई। कंगना इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर अभिनीत इस फिल्म में उन्होंने छोटी सी भूमिका ही अदा की। इस फिल्म को भी क्रिटिक्स की खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। 
Tiku Weds Sheru Review: बेअसर कहानी, खराब परफॉर्मेंस, नवाजुद्दीन की अब तक की सबसे लचर फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'इमरजेंसी' - फोटो : social media
इमरजेंसी पर टिकीं उम्मीदें
कंगना रणौत मीडिया की सुर्खियों में खूब बनी रहती हैं। मगर, फिलहाल करियर को लेकर उनकी चर्चा नहीं होती, बल्कि उनके बयान और सोशल मीडिया टिप्पणियों पर सुर्खियां बनती हैं। कंगना के करियर का ग्राफ काफी नीचे ढल चुका है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'इमरजेंसी' कंगना के करियर की गाड़ी को गति दे पाएगी!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें