फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी में उमड़े देश-विदेश के दिग्गज सितारे, देखें Inside Photos

Wed, 12 Dec 2018 10:41 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
1 of 13
anand piramal and isha ambani - फोटो : Instagram
देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी की शादी बुधवार को पिरामल इंडस्ट्री के मालिक अजय पिरामल के बेटे आनंद से हो गई। पूरे रस्मों-रिवाजों के साथ शादी अंबानी के 27 मंजिला घर एंटीलिया से हुई। शादी की तस्वीरों में आकाश और अनंत अंबानी घोड़ी पर बैठकर बारातियों का स्वागत करते नजर आए। स्वागत के दौरान मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, आकाश की मंगेतर श्लोका मेहता भी मौजूद थीं। शादी में फिल्म, उद्योग, राजनीति व देश की अन्य जानी मानी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। 

विज्ञापन

2 of 13
Rajinikanth - फोटो : amar ujala
नवदंपति को आशीर्वाद देने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, आमिर खान, उनकी पत्नी किरण राव, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, गीतकार प्रसून जोशी, प्रियंका चोपड़ा और उनके निक जोनस, रजनीकांत, सचिन तेंडुलकर और उनकी पत्नी अंजलि शामिल हुए। वहीं अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ शादी में मौजूद रहे। ईशा अंबानी की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 14 दिसंबर को मुंबई के जियो गार्डन में होगा।
विज्ञापन

3 of 13
rajnath singh and mamta banerjee - फोटो : Instagram
बॉलीवुड सितारों के साथ ही देश के राजनेता भी ईशा अंबानी की शादी में पहुंचें। उनकी शादी में बीजेपी नेता राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बंगाल की दिग्गज नेता, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नजर आई। 

4 of 13
priyanka chopra - फोटो : instagram
अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ शादी में पहुंचीं। प्रियंका ने ईशा अंबानी की शादी में ब्राउन कलर की ड्रेस पहनी है जबकि निक जोनस फॉर्मल ब्लैक ड्रेस में दिखाई दिए।
विज्ञापन

5 of 13
alia bhatt - फोटो : amar ujala
तमाम बड़े सितारों के बीच अभिनेत्री आलिया भट्ट ईशा अंबानी की शादी में बला की खूबसूरत लग रही थी। शादी में वह ब्लू और व्हाइट कलर के लहंगा-चून्नी में दिखाई दी। मीडिया को देखकर आलिया ने अलग-अलग पोज भी दिए।
विज्ञापन

6 of 13
gauri khan - फोटो : instagram
ईशा अंबानी की शादी में किंग खान यानी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान पहुंची। शादी में वह रेड और गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आई। इस साडी़ में गौरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गौरी के अलावा और भी बॉलीवुड सितारे ईशा अंबानी की शादी में पहुंचे। 
विज्ञापन

7 of 13
Hillary Clinton - फोटो : instagram
अमेरिका की पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन भी अंबानी परिवार की इकलौती बेटी की शादी में शरीक होने पहुंची। हिलेरी क्लिंटन ईशा अंबानी के संगीत समारोह में भी उदयपुर पहुंची थीं। 

8 of 13
DeepVeer - फोटो : instagram
अंबानी परिवार की बेटी की शादी में सभी सितारों के बीच अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी पहुंची। रणवीर सिंह क्रीम कलर की शेरवानी पहने हुए थे। वहीं दीपिका पादुकोण क्रीम कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

9 of 13
isha ambani - फोटो : Instagram
ईशा अंबानी की शादी में करीना कपूर और सैफ अली खान भी देर रात पहुंचे। इन दोनों के अलावा अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी दिखाई दीं। शादी में करीना कपूर व्हाइट लहंगा-चुन्नी में दिखाई दीं, जबकि करिश्मा कपूर ने व्हाइट और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी। 

10 of 13
isha ambani - फोटो : Instagram
बॉलीवुड सितारों और राजनेताओं के बीच टाटा समूह के मालिक रतन टाटा भी मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी को आशीर्वाद देने उनकी शादी में पहुंच थे। उनके अलावा एक्टर जैकी श्रॉफ भी ईशा अंबानी की शादी में नजर आए थे।

11 of 13
shahid kapoor and mira rajput - फोटो : Instagram
अंबानी परिवार की बेटी की शादी में एक्टर शाहिद कपूर पत्नी मीरा सिंह राजपूत के साथ पहुंचे। शादी में शाहिद कपूर ने डार्क ग्रीन कलर की शेरवानी में नजर आए, वहीं पत्नी मीरा ने पर्पल कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। 

12 of 13
isha ambani wedding - फोटो : Instagram
हरभजन सिंह और गीता बसरा भी ईशा अंबानी की शादी में शरीक हुए। शादी में गीता बसरा ने नीले रंग का पटियाला सूट पहना हुआ था तो वहीं हरभजन सिंह क्रीम रंग के कुर्ते के ऊपर पीले रंग की जवाहर कट जैकेट पहने हुए थे। 
विज्ञापन

13 of 13
isha ambani wedding - फोटो : instagram
ईशा अंबानी की शाही शादी में शरीक होने के लिए आमिर खान पत्नी किरण रॉव के साथ पहुंच थे। किरण रॉव ने ग्रे रंग का लहंगा नीले रंग के कॉम्बिनेशन के साथ पहना हुआ था जबकि आमिर खान सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें