फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ira-Nupur Reception: आयरा के रिसेप्शन में मुकेश-नीता अंबानी ने लूटी महफिल, दोनों के स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

Sun, 14 Jan 2024 12:18 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी शनिवार रात आयरा खान की शादी के रिसेप्शन में शामिल होते हुए नजर आए। आयरा और नूपुर शिकरे की रिसेप्शन पार्टी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने सारी लाइमलाइट लूट ली।
विज्ञापन
1 of 5
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी, आयरा खान-नूपुर शिकरे - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिकरे ने 10 जनवरी को उदयपुर में धूमधाम से शादी की थी। इससे पहले जोड़े ने 3 जनवरी को मुंबई में शादी पंजीकृत कराई थी। आमिर ने बीती शाम 13 जनवरी को बीकेसी जियो सेंटर में अपनी बेटी और दामाद की शादी का रिसेप्शन दिया। रिसेप्शन पार्टी में आयरा लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, नूपुर भी ब्लैक शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं। आमिर खान की बेटी की शादी के रिसेप्शन में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। आयरा-नूपुर के ग्रैंड रिसेप्शन में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

2 of 5
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर कारोबारी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी शनिवार रात आयरा खान की शादी के रिसेप्शन में शामिल होते हुए नजर आए। आयरा और नूपुर शिकरे की रिसेप्शन पार्टी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने सारी लाइमलाइट लूट ली। पार्टी में दोनों ब्लैक कलर में ट्विनिंग करते हुए दिखाई दिए।  

Robert Downey Jr: आयरन मैन बन डाउनी जूनियर ने दिया अपना सर्वश्रेष्ठ, बोले- शैली के कारण दिया गया कम ध्यान
विज्ञापन

नीता अंबानी काले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। पार्टी में आते ही उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। काले रंग की सीक्वन साड़ी में नीता अंबानी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी मात दे रही थीं। उन्होंने डायमंड नेकलेस और बैंगल्स पहने हुए थे। हल्के मेकअप और सिंपल काली बिंदी के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था।

4 of 5
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी, आयरा-नूपुर रिसेप्शन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, मुकेश अंबानी काले रंग का गला बंद सूट पहने हुए नजर आए। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इनकी तस्वीरें सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के अलावा बॉलीवुड जगत की कई मशहूर हस्तियां शामिल आयरा खान और नूपुर शिकरे की शादी की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयरा-नूपुर रिसेप्शन - फोटो : सोशल मीडिया
आयरा खान और नूपुर शिकरे की रिसेप्शन पार्टी के लिए नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर को खास तरीके से सजाया गया था। नवविवाहित जोड़े को आशिर्वाद देने के लिए सलमान खान, शाहरुख खान समेत कई मशहूर सितारे शामिल हुए।  

काली साड़ी में कातिल अदाएं बिखेरती नजर आईं शहनाज गिल!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें