फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mrunal Thakur: 'मैं उन महिलाओं की आवाज थी', मेड इन हेवन 2 में घरेलू हिंसा पीड़िता का रोल निभाने पर बोलीं मृणाल

Mon, 06 Nov 2023 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
मृणाल ठाकुर बीते कुछ समय से अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री फैंस को एक से एक बढ़कर एक हिट फिल्में दिए जा रही हैं। फैंस भी अभिनेत्री से सोशल मीडिया पर काफी जुड़े रहते हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने 'मेड इन हेवन 2' में घरेलू हिंसा पीड़िता की भूमिका निभाने के रोल को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। तो चलिए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
'वेब सीरीज मेड इन हेवन' के दूसरे सीजन में मृणाल ठाकुर दुल्हन बनी थीं। उन्होंने 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' शीर्षक वाले दूसरे एपिसोड में अधीरा आर्य नामक एक ब्यूटी क्वीन की भूमिका निभाई थी। कई दर्शकों को अभिनेत्री का यह रोल बिल्कुल पसंद नहीं आया था। अब अभिनेत्री ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उन्होंने यह रोल क्यों चुना था।

Sanjeev Kumar: 'ठाकुर' को पता था लंबा नहीं जी पाऊंगा, इसलिए छोटी उम्र में निभा डाले उम्र से बड़े रोल

 
विज्ञापन

3 of 5
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मृणाल ने वेब सीरीज में अपने रोल के बारे में बात की और बताया कि एक बेहद सफल और स्वतंत्र महिला होने के बावजूद वह अपने अपमानजनक रिश्ते से बाहर क्यों नहीं आईं। मृणाल ने कहा, "मैं इस एपिसोड का हिस्सा इसलिए बनना चाहती थी क्योंकि जब जोया ने मुझे कहानी सुनाई तो मैंने कहा कि जोया मैं ऐसी कई महिलाओं को जानती हूं, जो जानती हैं कि उनके जीवन में चीजें गलत हैं, लेकिन वे इसे स्वीकार नहीं कर पाती हैं।"

Mithun Chakraborty: 'हम एक सुपरस्टार के घर में पैदा हुए, कड़ी मेहनत नहीं की', नमाशी की बात सुन भावुक हुए मिथुन

4 of 5
मृणाल ठाकुर - फोटो : social media
मृणाल ने आगे कहा, 'हर व्यक्ति को यह समझने में समय लगता है कि क्या गलत है। जैसे ही शो खत्म होता है। आप देखते हैं कि अधीरा तलाक के लिए फाइल करती है। मुझे लगता है कि तलाक को तुरंत नहीं बल्कि कुछ एपिसोड के बाद दिखाना अच्छा था क्योंकि यह हकीकत है। इसमें समय लगता है और अच्छी चीजों में भी समय लगता है। मैं उनसे बस यही कहना चाहता हूं कि खुद पर भरोसा रखें। यह जीवन अनमोल है और आप प्यार पाने के पात्र हैं।'

Mithun Chakraborty: 'हम एक सुपरस्टार के घर में पैदा हुए, कड़ी मेहनत नहीं की', नमाशी की बात सुन भावुक हुए मिथुन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृणाल ठाकुर - फोटो : instagram
इंटरव्यू में आगे पूछे जाने पर कि क्या अधीरा का किरदार निभाते समय उन्हें कोई असहजता महसूस हुई। इसपर मृणाल ने कहा कि जब भी उन्हें असहजता महसूस होती थी, तो वह केवल उन सभी महिलाओं को देखती थीं जो पीड़ित थीं। इससे उन्हें हिम्मत मिल जाती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें