'वॉर 2' फिल्म के शूटिंग के दौरान वीडियो हाल ही में लीक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहे हैं, हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब वीडियो लीक हुआ हो। आइए आपको बताते हैं कि किन बड़ी फिल्मों के वीडियो भी शूटिंग के दौरान लीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 6
इन फिल्मों के शूटिंग वीडियो हो चुके हैं लीक
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग के वीडियो लगातार लीक हो रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के वीडियो भी लगातार वायरल हो रहे हैं। हालांकि, यह पहली फिल्म नहीं है जिसके वीडियो लीक हो रहे हैं। इससे पहले भी कई बड़ी फिल्मों के शूटिंग के वीडियो लीक हो चुके हैं। आइए आपको बताते हैं उन खास फिल्मों के बारे में जिनके शूटिंग वीडियो लीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 6
रजनीकांत
- फोटो : इंस्टाग्राम @ lokesh.kanagaraj
कुली
रजनीकांत, श्रुति हसन, नागार्जुन अक्कीनेनी की आगामी फिल्म कुली लगातार चर्चा में रहती है। इस फिल्म के कई सीन सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी है। शूटिंग के दौरान सीन को किसी ने रिकॉर्ड किया, जिसके बाद ये लगातार वायरल हो रहा है। इस सीन में नागार्जुन ब्रुटल सीन करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
डंकी
- फोटो : इंस्टाग्राम
डंकी
डंकी की शूटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो में किंग खान तापसी पन्नू के साथ नजर आ रहे थे। यह फिल्म पिछले साल 22 दिसंबर 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर नजर आए थे।
4 of 6
सन ऑफ सरदार 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
सन ऑफ सरदार 2
अजय देवगन और संजय दत्त स्टारर सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग स्कॉटलैंड में शुरू हो चुकी है। सेट की लीड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ठग लाइफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
ठग लाइफ
मणि रत्नम की निर्देशित फिल्म 'ठग लाइफ' की शूटिंग इन दिनों चल रही है। चेन्नई में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो में सिलंबरासन का स्कूली बच्चों से बात करते दिख रहे थे।
वॉर 2
ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 की शूटिंग फिलहाल इटली में हो रही है। इस फिल्म शूटिंग के बीच भी कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। अयान मुखर्जी के डॉयरेक्शन में फिल्म बनी है।