फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर रिलीज हुई इन फिल्मों ने मचाया था बॉक्स ऑफिस पर धमाल, शाहरुख से लेकर ऐश्वर्या तक की फिल्में शामिल

Sat, 14 Nov 2020 03:58 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली पर रिलीज हुई फिल्में - फोटो : File Photo
दिवाली का पर्व देशभर में बड़ी ही धूमदाम से मनाया जाता है। इस त्योहार की रौनक देखते ही बनती है। इस पर्व को बॉलीवुड ने भी हमेशा बड़ी ही धूमधाम से मनाया है। हर साल दिवाली के दिन कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज होती हैं। दिवाली के समय इन फिल्मों को रिलीज करने का निर्माताओं का अपना अलग ही क्रेज होता है। जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर क्लैश भी हो जाते हैं। कई फिल्में इनमें ऐसी होती हैं तो ब्लॉकबस्टर हिट साबित होती हैं और कई ऐसी भी होती हैं जो फ्लॉप हो जाती हैं। इस पैकेज में आपको उन फइल्मों के बारे में बताते हैं जो दिवाली पर रिलीज होकर हिट साबित हुईं।
विज्ञापन

2 of 6
कृष 3 - फोटो : सोशल मीडिया
कृष 3 
ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म साल 2013 को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने करीब 374 करोड़ की कमाई की थी। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन

3 of 6
जब तक है जान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
जब तक है जान
शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'जब तक है जान' साल 2012 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 211 करोड़ की कमाई की थी।

4 of 6
हैप्पी न्यू ईयर
हैप्पी न्यू ईयर 2014
फराह खान निर्देशित फिल्म हैप्पी न्यू ईयर भी साल 2014 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार में थे। फिल्म ने 343 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में सोनू सूद, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिकाओं में मजर आए थे।
विज्ञापन

5 of 6
ए दिल है मुश्किल
ए दिल है मुश्किल 2016
साल 2016 में रिलीज हुई थी रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐस्वर्या राय स्टारर फिल्म ऐ दिल है मुश्किल। करण जौहर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 237 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म एक प्रोम कहानी पर आधारित थी। जिसे युवाओं ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोलमाल अगेन - फोटो : Tamilmixss
गोलमाल अगेन 2017
गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म 'गोलमाल अगेन' भी साल 2017 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी की इस मल्टीस्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 205 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म में अजय देवगन, अर्शद वारसी, तब्बू, परिणीति चोपड़ा, कुणाल खेमू, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में थे।

पढ़ें: 'पेनिनसुला' का ट्रेलर रिलीज, अनुराग कश्यप की इस फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक हुआ है इस्तेमाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें