फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद केलकर ने दी फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं, 'लक्ष्मी' के किरदार से जीत चुके हैं दिल

Sat, 14 Nov 2020 03:52 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी और बेटी के साथ शरद केलकर - फोटो : Twitter: @sharadk7
देशभर में दीपावली की धूम देखने को मिल रही है। सभी लोग दीपावली का जश्न मनाने में व्यस्त हैं। साथ ही एक दूसरे को बधाई भी दे रहे हैं। ऐसे में हर सितारा अपने फैंस को बधाई देने में जुटा हुआ है। अब हाल ही में लोगों के दिलों में फिल्म लक्ष्मी से जगह बनाने वाले अभिनेता ने भी अपने प्रशंसकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शरद केलकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में कुछ दिन पहले अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'लक्ष्मी' रिलीज हुई। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की गई। हालांकि फिल्म को कुछ खास प्रशंसा तो नहीं मिली। लेकिन फिल्म में लक्ष्मी का किरदार निभाने वाले अभिनेता शरद केलकर ने लोगों को खूब इम्प्रेस किया। अब हाल ही में शरद ने दीपावली के मौके पर अपने प्रशंसकों को खास तौर पर बधाई दी है।
विज्ञापन

3 of 5
शरद केलकर - फोटो : instagram: sharadkelkar
शरद केलकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए अपनी तस्वीर साझा की हैं। इस तस्वीर में उनके साथ उनकी पत्नी कीर्ति केलकर भी नजर आ रही हैं। तस्वीर साझा कर शरद ने लिखा, 'समस्त देशवासियों को दिवाली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं'।

4 of 5
Sharad Kelkar - फोटो : instagram
इससे पहले शरद ने धनतेरस के मौके पर भी अपने प्रशंसकों को शुभकामनाओं के साथ एक मैसेज दिया था। शरद ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ तस्वीर साझा कर लिखा था, 'मेरे घर की लक्ष्मी। आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sharad Kelkar - फोटो : instagram
गौरतलब है कि शरद केलकर टेलीविजन और फिल्में दोनों में काम करते हैं। इससे पहले शरद अजय देवगन स्टारर फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में भी शरद के किरदार की जमकर तारीफ हुई थी। शरद को टेलीविजन में 'सात फेरे: सलोनी का सफर', 'कुछ तो लोग कहेंगे', 'एजेंट राघव' जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं।

पढ़ें: 'कुलवधू' के सेट पर हुई थी दलजीत की शालीन से मुलाकात, तलाक के बाद अकेले कर रही हैं बेटे की परवरिश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें