भारतीय सेंसर बोर्ड फिल्मों की कटाई-छटाई करने में तो बेदर्दी है ही लेकिन इन्हें बैन करने में भी उसका कोई जवाब नहीं है। कई बार ऐसा होता है फिल्म देखने के बाद सेंसर बोर्ड इसे तुरंत हरी झंडी दे देता है तो कई बार फिल्मों में लगने वाले कट इस बात का प्रमाण होते हैं कि हमारी ऑडियन्स फिल्म से कुछ अच्छा उम्मीद करती है। कई बार फिल्म मेकर्स फिल्मों के माध्यम से कुछ ऐसा परोस देते हैं जिसे सेंसर बोर्ड कतई पास नहीं कर सकता। हालांकि बाद में दर्शकों तक अपनी फिल्म पहुंचाने के लिए मेकर्स इसे Youtube पर रिलीज कर देते हैं। आइए आज बात करते हैं उन्हीं में से पांच फिल्मों की जिसमें अडल्ट कॉन्टेंट की वजह से इसे बैन किया गया ।
विज्ञापन
2 of 8
पांच
- फोटो : social media
पांच
अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म पांच को सेंसर बोर्ड ने बैन किया हुआ है। यह फिल्म 21 सितंबर 2003 में ही रिलीज होनी थी। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को समाज के लिए खतरा करार दिया था। केके मेनन, आदित्य श्रीवास्तव, विजय मौर्या और तेजस्वनी कोल्हापुरी जैसे स्टार वाली यह एक क्राइम एडल्ट फिल्म है।
विज्ञापन
3 of 8
कामसूत्र 3डी
कामसूत्र 3डी
फिल्म 2013 में रिलीज होनी थी और इसे रुपेश पॉल ने डायरेक्ट किया था। फिल्म कामसूत्र 3डी में कामुक दृश्य की भरमार होने की वजह से सेंसर बोर्ड ने इस पर बैन लगा दिया था। फिल्म में काफी उत्तेजक सीन थे। सेंसर बोर्ड के अनुसार ये फिल्म अश्लील और अनैतिक थी। ये फिल्म भी यूट्यूब तक ही सिमट कर रह गई।
4 of 8
अनफ्रीडम
- फोटो : screengrab from movie
अनफ्रीडम
बॉलीवुड भले ही समलैंगिकता पर आधारित फिल्में बनाता रहा हो, लेकिन सेंसर ने हर फिल्म को तवज्जोह नहीं दी। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म पर इसलिए रोक लगा रखी है क्योंकि यह फिल्म दो लड़कियों के संबंधो पर आधारित फिल्म है। फिल्म में इतने संवेदनशील सीन्स हैं कि यह परिवार में बैठकर नहीं देखी जा सकती। लेकिन आप इस फिल्म को यूट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं। इस फिल्म को राज अमित कुमार ने डायरेक्ट किया था। 2014 में बनीं अनफ्रीडम को भारत में बैन कर दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 8
urf professor
- फोटो : file photo
ऊर्फ प्रोफेसर
पंकज आडवाणी की ऊर्फ प्रोफेसर भी अपने वल्गर कंटेट और खराब लैंग्वेज की वजह से बैन हो चुकी है। फिल्म में मनोज पावहा, अंतरा माली और शर्मन जोशी ने काम किया था। फिल्म साल 2001 में रिलीज होनी थी।
विज्ञापन
6 of 8
sins
सिन्स
ये फिल्म केरल के एक क्रिस्चियन प्रीस्ट के ऊपर थी जिसे एक औरत से प्यार हो जाता है। फिल्म में कई जगह न्यूड सीन्स भी फिल्माए गए थे। इस फिल्म के सब्जेक्ट को लेकर ईसाई धर्म में काफी बवाल हुआ था और सेंसर बोर्ड ने इसे रिलीज ना करने का फैसला लिया। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो यूट्यूब पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
बैंडिट क्वीन
- फोटो : bandit queen
बैंडिट क्वीन
फिल्म बैंडिट क्वीन फूलन देवी की रियल लाइफ पर आधारित थी। सेक्शुअल कंटेंट, न्यूडिटी और अब्यूसिव लैंग्वेज के चलते इस फिल्म को सेंसर ने बैन कर दिया। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में बहुत सारी काट-छांट भी कर दी। हालांकि बैंडिट क्वीन में मुख्य भूमिका निभाकर सीमा बिस्वास ने अपनी एक्टिंग से खूब तारीफें बटोरी थीं।