सिनेप्रेमियों के लिए जनवरी का बीता हुआ हफ्ता बेहद जबर्दस्त रहा। 'पठान' बन चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख खान की वापसी ने धमाल मचा दिया। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर यह फिल्म अभी तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। साथ ही, अभी तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर उभरी। पठान का कलेक्शन हर दिन हैरान कर रहा है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। इसी बात पर दिल और पॉपकॉर्न थामकर बैठिए... सोमवार से शुरू हो रहे फरवरी के दूसरे हफ्ते की शुरुआत धमाकेदार होने वाली है। इस हफ्ते एक साथ कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। तो चलिए बिना देर किए एक नजर डालते हैं 6 फरवरी से 13 फरवरी तक रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट पर...