फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movie Release This Week: इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 19 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

Mon, 13 Feb 2023 08:33 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शहजादा और बकासुरन - फोटो : सोशल मीडिया
फरवरी का पहला और दूसरा हफ्ता सिने-प्रेमियों के लिए बेहद जबर्दस्त रहा। इन दिनों फिल्मों की बात करें तो हर जुबां पर सिर्फ 'पठान' का नाम है। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और सिनेमाघरों में अब तक इसका क्रेज बरकरार है। फरवरी के तीसरे हफ्ते में एक साथ कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। दिल थामकर बैठिए... सोमवार से शुरू हो रहे इस पूरे हफ्ते में हिंदी की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। वहीं, तमिल, कन्नड़, मलयालम के साथ अन्य भाषाओं की कई बेहतरीन फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। तो चलिए बिना देर किए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते 13 फरवरी से 19 फरवरी तक रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट पर...
विज्ञापन

2 of 7
सहजादा और मैं राज कपूर हो गया - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी में रिलीज होने जा रही हैं ये फिल्में
इस हफ्ते बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। पहली फिल्म 'मैं राज कपूर हो गया' रिलीज हो रही है, जिसमें अभिनेता मानव सोहल और अभिनेत्री श्रावणी गोस्वामी लीड रोल में हैं। दूसरी तरफ एक्शन फैमिली ड्रामा 'शहजादा' के साथ कार्तिक नए अंदाज में दर्शकों के सामने आएंगे। शहजादा का निर्देशन वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने किया है। यह अल्लू अर्जुन की हिट तेलुगु फिल्म अलावैकुंठपुरमुलु का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म में कार्तिक और कृति के साथ मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर अहम किरदारों में दिखेंगे। 

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन वीक पर 'नय्यो लगदा' गाना हुआ रिलीज, सलमान और पूजा का दिखा रोमांटिक अंदाज
विज्ञापन

3 of 7
सर, विनारो भाग्यामू विष्णु कथा - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू में होगा घमासान

इस हफ्ते तेलुगू भाषा की तीन फिल्मों के बीच घमासान देखने को मिलेगा। अभिनेता धनुष तेलुगू फिल्म 'सर' से तेलुगु फिल्म में अपना डेब्यू करने जा रहे है। वहीं, लिस्ट में 'विनारो भाग्यामू विष्णु कथा' और 'श्रीदेवी शोबन बाबू' आदि फिल्में शामिल हैं, जो एक साथ रिलीज होंगी।

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद अब कियारा ने सोशल मीडिया पर बदली डीपी, लगाया शादी का यह रोमांटिक फोटो

4 of 7
एसएलवी - सीरी लम्बोदरा विवाह, लव बर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ में होगी भिड़ंत

इस हफ्ते कन्नड़ भाषा की छह फिल्मों के बीच घमासान देखने को मिलेगा। इनमें फिल्म 'डोड्डाहट्टी बोरेगोव्ड़ा', 'लाव्बर्ड्स', 'एसएलवी - सीरी लम्बोदरा विवाह', 'चाओस' और 'ओंडोले लव स्टोरी' फिल्में शामिल हैं, जो एक साथ रिलीज होंगी।

यह भी पढ़ें: संसद में जया बच्चन ने उपराष्ट्रपति पर उठाई उंगली, लोग बोले- मर्यादा की सारी हदें पार...
विज्ञापन

5 of 7
गोल गप्पे, आगंतुक - फोटो : सोशल मीडिया
गुजराती, तमिल और पंजाबी में टक्कर

गुजराती भाषा की बात करें तो इसमें एक फिल्म 'आगंतुक' रिलीज होगी। तमिल में भी एक फिल्म 'बकासुरन'। वहीं, पंजाबी में एक फिल्म 'गोल गप्पे' रिलीज होगी।


यह भी पढ़ें: पठान ने 19वें दिन फिर दिखाया कमाल, 500 करोड़ से महज इतनी दूर है फिल्म
विज्ञापन

6 of 7
तर्री, घोडा - फोटो : सोशल मीडिया
मराठी में होगी दो की टक्कर
इस हफ्ते मराठी बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी, यानी यह हफ्ता मराठी दर्शकों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। दरअसल, मराठी भाषी फिल्म 'तर्री' और 'घोडा' रिलीज होने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: कपड़ों को लेकर नेहा कक्कड़ ट्रोल और अमित शाह ने की कांतारा की तारीफ, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एन्किलम चंद्रिके, प्राणाया विलासम - फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम में रिलीज होंगी ये फिल्में
मलयालम भाषा की बात करें तो इसमें चार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें 'क्रिस्टी', 'एन्किलम चंद्रिके', 'डिअर वाप्पी' और 'प्राणाया विलासम' फिल्में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: कपड़ों को लेकर एक बार फिर ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़, यूजर्स बोले- टेलर को पैसे कम दिए थे क्या?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें