बीते काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर दो ही फिल्मों का राज देखने को मिल रहा है। इनमें से जहां एक फिल्म बॉलीवुड के सुपरस्टार किंग खान की है, वहीं दूसरी साउथ सिनेमा पर राज करने वाले अभिनेता थलापति विजय की है। 'पठान' के आने के बाद टिकट खिड़की का मौसम बिल्कुल बदल गया है। दर्शकों को शाहरुख खान की यह एक्शन थ्रिलर फिल्म इतनी पसंद आ रही है कि 'पठान' हर रोज नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो रही है। वीक डेज में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही 'पठान' के केलक्शन में रविवार को जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है। वहीं दूसरी तरफ 'वारिसु' की कमाई लाखों में ही बनी हुई है। आइए जानते हैं रविवार को किसने की कितनी कमाई...