मौसमी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'रोटी, कपड़ा और मकान' में मौसमी को लीड एक्ट्रेस के तौर पर लिया गया था। फिल्म में उनके साथ एक रेप सीन फिल्माया जाना था। उस वक्त मौसमी चटर्जी प्रेग्नेंट थीं और तबियत भी ठीक नहीं रहती थी। इसलिए मौसमी इस बात को लेकर चिंता में थीं कि आखिर ये रेप सीन वो शूट कैसे करेंगी। लेकिन ये सीन फिल्म के जरूरी भी था, तो करना ही था। मौसमी चटर्जी ना चाहकर भी उस रेप सीन को करने के लिए तैयार हो गईं। लेकिन इस सीन की वजह से उनकी हालत खराब हो गई थी।