बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी इन दिनों अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनके पति और फिल्म निर्माता राज कौशल का 30 जून को अचानक निधन हो गया था। महज 49 साल की उम्र में राज कौशल अपनी पत्नी मंदिरा और दोनों मासूम बच्चों को अकेला छोड़ कर चले गए। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में मंदिरा के दोस्त उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं और उनकी हौसलाअफजाई कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर मंदिरा बेदी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें दोनों कुछ खास लम्हें बिताते नजर आ रहे हैं।
मौनी के साथ मंदिरा बेदी के कुछ खास पल
मंदिरा और मौनी पहले भी कई मौकों पर साथ दिखे हैं। मौनी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। साथ ही मौनी ने मंदिरा को एक मजबूत शख्स भी बताया है। मंदिरा और मौनी की यह तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।