फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy: शादी की खबरों के बीच मौनी रॉय का हॉट फोटोशूट वायरल, बोल्ड अदाओं से लूटा फैंस का दिल

Wed, 20 Oct 2021 01:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मौनी रॉय - फोटो : Instagram
टीवी पर नागिन बन सभी के दिलों में जगह बनाने वाली मौनी रॉय एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी शादी नहीं बल्कि फोटोशूट है। मोनी रॉय ने हाल ही में एक दमदार फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं। 

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं मौनी
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मोनी रॉय अपने फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं। अब सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस को मॉनी का ये कातिलाना अंदाज खूब पसंद आ रहा है। न सिर्फ फैंस उनकी तस्वीर को पसंद कर रहे हैं बल्कि बॉलीवुड और टेलीविजन के सिलेब्स भी उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
मौनी रॉय - फोटो : Instagram
मौनी रॉय के फैंस उनकी फिटनेस और फिगर की खूब तारीफ कर रहे हैं। वैसे मौनी ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। मौनी ने अपने इस सिंपल लुक के साथ बहुत अच्छा मेकअप किया हुआ है। उनकी आंखों में काजल एवं लाइनर बहुत अच्छा लग रहा है। एक्ट्रेस हमेशा की तरह इस अवतार में भी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मौनी रॉय - फोटो : Instagram
ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी
मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और अलिया भट्ट लीड रोल में हैं। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भी हैं। इससे पहले उनकी वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' रिलीज हुई थी, जिसमें उनके काम को भी पसंद किया गया था।

4 of 5
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
जनवरी में करने जा रहीं शादी
मौनी रॉय लंबे समय से दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं। कहा जा रहा है कि मौनी सूरज से दुबई में ही अगले साल जनवरी में शादी करेंगी। दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौनी रॉय - फोटो : instagram
मौनी ने अपने करियर की शुरुआत 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। उसके बाद उन्हें कस्तूरी, देवों के देव महादेव, नागिन, नागिन 2, नागिन 3, टशन-ए-इश्क, जूनून, ऐसी नफरत तो कैसा इश्क, कृष्णा चली लंदन, झलक दिखला जा 9, एक था राजा एक थी रानी में देखा गया। लेकिन कलर्स टीवी के सीरियल 'नागिन' में वह ऐसा छाई कि घर घर में मशहूर हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें