फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Sports Day: ‘चक दे इंडिया’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक खेल पर बनी कई हिट फिल्में; क्या आपने देखी हैं?

Fri, 29 Aug 2025 07:00 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हर साल 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है। कई खेलों और चर्चित खिलाड़ियों पर फिल्में भी बनी हैं, जो दर्शकों को मोटिवेट करती हैं, इंस्पायर करती हैं। जानिए, ऐसी ही कुछ चर्चित फिल्मों के बारे में।  
विज्ञापन
1 of 7
खेलों पर आधारित फिल्में - फोटो : एक्स (ट्विटर)

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें किसी खेल या खिलाड़ी के संघर्ष और सफलता तक पहुंचने की कहानी कही गई। यह फिल्में आम दर्शकों को भी काफी मोटिवेट करती हैं। आज नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर ऐसी ही कुछ हिट फिल्मों के बारे में हम आपको बता रहे हैं। 

विज्ञापन

2 of 7
फिल्म 'चक दे इंडिया' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

चक दे इंडिया
शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘चक दे इंडिया(2007)’ को शिमित अमीन ने निर्देशित किया था। यह फिल्म एक ऐसे कोच की कहानी थी, जो एक महिला हॉकी टीम को तैयार करता है। इस कहानी में कोच का रोल शाहरुख खान ने निभाया था। आज भी यह फिल्म स्पोर्ट्स लवर की फेवरेट बनी हुई है। 

विज्ञापन

3 of 7
फिल्म 'इकबाल' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
इकबाल
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘इकबाल’ में एक गूंगे-बहरे लड़के के क्रिकेटर बनने की कहानी दिखाई गई। नागेश कुकुनूर निर्देशित इस फिल्म में इकबाल का रोल श्रेयस तलपदे और कोच की भूमिका में नसीरुद्दीन शाह नजर आए। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। 

4 of 7
फिल्म 'सूरमा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
सूरमा
दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सूरमा(2018)’ हॉकी प्लेयर संदीप सिंह के स्ट्रगल पर आधारित थी। इस फिल्म में दिखाया गया कि कैसे एक गोली लगने के कारण संदीप विलचेयर पर आ जाते हैं, सबने उनके खड़े होने की उम्मीद छोड़ दी। लेकिन संदीप हार नहीं मानते, थैरेपी लेते हैं, ठीक होते और दोबारा से हॉकी खेलते हैं। इस फिल्म में संदीप का रोल दिलजीत दोसांझ ने निभाया। फिल्म में तापसी पन्नू और अंगद बेदी जैसे एक्टर्स भी नजर आए। इस फिल्म को शाद अली ने डायरेक्ट किया था। 
विज्ञापन

5 of 7
फिल्म 'सितारे जमीन पर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
सितारे जमीन पर
आमिर खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ एक स्पैनिश फिल्म ‘चैंपियन’ पर बेस्ड थी। इस फिल्म में आमिर खान के किरदार को कुछ ऑटिस्टिक बच्चों को बास्केटबॉल सीखाने की जिम्मेदारी दी जाती है। फिल्म स्पोर्ट्स बैकग्राउंड की  जरूर थी लेकिन इसकी कहानी काफी इमोशनल थी। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी नजर आईं। इस फिल्म को आर.एस प्रसन्ना ने निर्देशित किया। 
विज्ञापन

6 of 7
फिल्म 'दंगल' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
दंगल 
साल 2016 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ की कहानी पहलवान महावीर सिंह फोगट के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में महावीर सिंह का रोल आमिर खान ने किया था। कैसे महावीर सिंह फोगट ने अपनी बेटियों को रेसलर बनाया, इसके लिए क्या-क्या संघर्ष किया, यही सब फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म में फोगट बहनों का रोल फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा ने किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फिल्म 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
ये फिल्में भी लिस्ट में शामिल 
  • भाग मिल्खा भाग: साल 2013 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित इस फिल्म में इंडियन एथलिट मिल्खा सिंह का रोल फरहान अख्तर ने किया था। फिल्म काफी इंस्पायरिंग थी। 
  • चंदू चैंपियन: पिछले साल रिलीज हुई कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म को कबीर सिंह ने निर्देशित किया। यह फिल्म पैरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित थी। इसमें मुरलीकांत का रोल कार्तिक आर्यन ने किया था। 
  • एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी: मशहूर क्रिकेटर एम एस धोनी की इस बायोपिक मूवी में लीड रोल में सुशांत सिंह राजपूत थे। फिल्म को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में धोनी के स्ट्रगल, स्टार क्रिकेटर बनने के सफर को दिखाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें