सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari)
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' एक फैमिली एंटरटेनर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो जान्हवी कपूर और वरुण धवन की जोड़ी को फिर से लेकर आ रही है। दोनों ने पहले 2023 में फिल्म 'बावल' में साथ काम किया था। अब यह उनकी एक साथ दूसरी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है, जो 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'धड़क' जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वरुण धवन सनी संस्कारी का रोल निभा रहे हैं, जो एक शायराना और मजाकिया लड़का है। जान्हवी कपूर तुलसी कुमारी के किरदार में हैं, जो एक जीवंत और चुलबुली लड़की है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉई जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।