फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोशन पोस्टर में पैडमैन के बारे में कुछ ऐसा बोलीं सोनम, अक्षय को मिला सबक

Thu, 07 Dec 2017 02:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
PadMan - फोटो : Twitter
देशभक्ति के बाद अब सामाजिक मुद्दों पर फोकस कर रहे 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर में दोनों एक्टर्स की आवाज सुनी जा सकती है जिसमें वे फिल्म से जुड़ी एक अहम बात बता रहे हैं। वैसे तो फिल्म से जुड़े कई लुक्स और दो ऑफिशियल पोस्टर रिलीज किये जा चुके हैं लेकिन यह टीजर खास है... 
(अगली स्लाइड में देखें फिल्म का टीजर)
विज्ञापन

2 of 4
PadMan - फोटो : Twitter
अक्षय कुमार ने ट्विटर पर फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया है- P-A-D + M-A-N = PAD MAN

It's that simple :) Coming to you, this Republic Day, 26.01.18@PadManTheFilm @sonamakapoor @radhika_apte @mrsfunnybones @SonyPicsIndia @kriarj #RBalki #PadMan pic.twitter.com/LSZ6jmb8OA — Akshay Kumar (@akshaykumar) December 7, 2017 जिस मासूमियत से अक्षय कुमार ने 'पैडमैन' की स्पेलिंग दोहराई है, वह फिल्म में उनके किरदार के बारे में काफी कुछ बयां कर रही है।
विज्ञापन

3 of 4
PadMan
इस फिल्म में अक्षय कुमार महिलाओं के लिए सस्ते सैनिटरी नैपकिन्स बनाने के तरीके ढूंढ़ते नजर आएंगे। उनके किरदार का नाम लक्ष्मीकांत चौहान है जो कोयंबटूर के रहने वाले अरुणाचलम मुरुगनाथम से प्रेरित है। मुरुगनाथम ने पहली बार देश में महिलाओं के लिए कम कीमत वाले सैनिटरी पैड बनाएं। ट्विंकल ने अपनी किताब 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' में अरुणाचलम मुरुगनाथम का जिक्र किया है। 
 
पढ़ें: 'पैडमैन' और '2.0' का विवाद खत्म, अक्षय ने खुद बताया पहले ये फिल्म होगी रिलीज
विज्ञापन

4 of 4
PadMan
फिल्म 'पैडमैन' में अक्षय कुमार और सोनम कपूर के अलावा राधिका आप्टे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। आर बाल्की निर्देशित यह फिल्म 26 जनवरी 2018 को रिलीज होगी। बतौर प्रोड्यूसर यह ट्विंकल की पहली फिल्म है। फिल्म का बजट 35-40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं इसकी शूटिंग केवल 37 दिनों में पूरी की गई है। बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार की इस फिल्म का मुकाबला नीरज पांडे निर्देशित फिल्म 'अय्यारी' से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें