साल 2017 में फिल्म 'बाहुबली 2' ने सबसे ज्यादा कमाई करके न केवल बॉक्स ऑफिस बल्कि सोशल मीडिया पर भी धूम मचा दी थी। ये इकलौती ऐसी फिल्म थी जिसने न केवल साउथ बल्कि बॉलीवुड में कई सारे रिकार्ड तोड़ डाले जिसकी वजह से इसकी चर्चा फेसबुक पर सबसे ज्यादा रही। इस फिल्म ने फेसबुक इन रिव्यू में पहला स्थान हासिल किया है।
पढ़ें- चीन में इस नए नाम से रिलीज हो रही 'बजरंगी भाईजान', नाम सुनते ही पेट पकड़ कर हंसने लगेंगे
विज्ञापन
2 of 5
बाहुबली 2
- फोटो : Poster
फेसबुक ने साल 2017 का इन रिव्यू जारी किया है जिसमें सर्वाधिक चर्चा का विषय रहे मसलों को रैंकिंग दी हैं। इन विषयों में न केवल बॉलीवुड बल्कि खेल जगत और राजनीतिक गतिविधियां भी शामिल हैं।
पढे़ं- शशि कपूर की को-स्टार का बड़ा खुलासा, पहली बार देखा तो कांपने लगे थे पैर
विज्ञापन
3 of 5
युवराज सिंह और विराट कोहली
इन रिव्यू के अनुसार पोंगल फसल उत्सव को दूसरा, आईसीसी चैपिंयन ट्रॉफी 2017 के भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबले मैच को तीसरा स्थान मिला है।
पढे़ं- श्रद्धा कपूर ने पोस्ट की मर्लिन मुनरो की ऐसी फोटो, लोग बोले- छुपाने की नहीं दिखाने की आदत डालो
4 of 5
vinod khanna
इसके साथ ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बारे में लोगों ने भी ज्यादा चर्चा की। जिसे चौथा स्थान मिला तो वहीं छठें स्थान पर लिंकिन पार्क के प्रमुख गायक चेस्टर बेनिंगटन की मौत का विषय रहा।
पढे़ं- Bigg Boss 11: पिछले सीजन की बोल्ड कंटेस्टेंट ने खोल दिया राज, कौन होगा विनर?
राजनीति की बात करें तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ताजपोशी आठवें स्थान पर रही। जबकि कम उम्र में 17 साल का सूखा खत्म कर मिस वर्ल्ड बनीं मानुषी छिल्लर ने नौंवा स्थान हासिल किया। वहीं गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुई बच्चों की मौत का मामले ने चर्चा में 10वां स्थान हासिल किया।
पढे़ं- सलमान खान की WANTED एक्ट्रेस ने मनाया बेटे का चौथा बर्थडे, देखिए तस्वीरें