फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2021: इन अभिनेत्रियों ने सिंगल मदर बन उठाई बच्चों की जिम्मेदारी, दुनिया के लिए बनीं मिसाल

Sun, 09 May 2021 08:38 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड की सिंगल मदर्स - फोटो : सोशल मीडिया
यूं तो दुनिया के सभी रिश्ते अनमोल होते हैं लेकिन मां का रिश्ता सर्वोपरि होता है। हर रिश्ते में महिलाओं की खास भूमिका होती है। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में भी कई ऐसी सिंगल मदर हैं जो वाकई में बाकी सभी महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं क्योंकि बच्चे को माता-पिता दोनों का प्यार देना उतना भी आसान नहीं है जितना कि सुनने में लगता है। चलिए बताते हैं ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अकेले दम पर अपने बच्चों का पालन-पोषण किया है।
विज्ञापन

2 of 8
बच्चों के साथ पूनम ढिल्लन
दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लन ने फिल्म निर्माता अशोक ठकेरिया से शादी की थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए, बेटी पालोमा और बेटा अनमोल। अशोक से अलग होने के बाद पूनम ने अपने बच्चों का लालन-पालन कर रही हैं और सिंगल मदर होने की मिसाल पेश कर चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 8
मसाबा गुप्ता, नीना गुप्ता
नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की लव स्टोरी तो किसी से नहीं छुपी है। विवियन से नीना की बेटी मसाबा हुईं। नीना ने विवयन से शादी नहीं की। उन्होंने अकेले ही मसाबा को पाला और आज मसाबा का नाम बड़े फैशन डिजाइनर्स की लिस्ट में शुमार है।

4 of 8
बेटियों के साथ सुष्मिता सेन
45 वर्षीय सुष्मिता सेन सभी के लिए एक मिसाल हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। 25 साल की उम्र में सुष्मिता ने पहली बेटी रेने को गोद लिया था। साल 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया। सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों के साथ रहती हैं और उनकी सिंगल मदर के रूप में देखभाल करती हैं।
विज्ञापन

5 of 8
अपने बच्चों संग करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला
2003 में करिश्मा कपूर ने दिल्ली के रहने वाले बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। हालांकि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं रहा और 11 साल बाद उनका तलाक हो गया। पति से अलग होने के बाद करिश्मा अपने दोनों बच्चों की अकेले ही बखूबी परवरिश कर रही हैं।
विज्ञापन

6 of 8
बेटियों के साथ सारिका हसन
कमल हासन की दूसरी पत्नी और अभिनेत्री सारिका ने अपनी शादी से पहले बेटी श्रुति हासन को जन्म दिया था। श्रुति का जन्म 1986 में हुआ था, जिसके दो साल बाद सारिका शादी के बंधन में बंधीं। शादी के बाद बेटी अक्षरा हासन का जन्म हुआ। कमल ने 2004 में सारिका को तलाक दे दिया जिसके बाद वह अपनी दोनों बेटियों के साथ रहने लगीं और सिंगल मदर के रूप में दोनों बेटियों की परवरिश की।
विज्ञापन

7 of 8
अमृता सिंह, इब्राहिम खान, सारा अली खान
सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह के दो बच्चे हैं- सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। सैफ से अलग होने के बाद दोनों बच्चों की परवरिश अमृता सिंह अकेले ही कर रही हैं। वो बच्चों के साथ अलग घर में रहती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
कोंकणा सेना शर्मा
कोंकणा सेन
अभिनेत्री कोंकणा सेन की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। उन्होंने अभिनेता रणवीर शौरी से शादी की थी। कोंकणा अपने बेटे की अच्छे से परवरिश कर रही हैं। शादी के कुछ ही दिनों उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी शेयर की थी, लेकिन सच यही था कि कोंकणा सात फेरे लेने से पहले ही प्रेगनेंट हो चुकी थीं। रणवीर शौरी से अलग होने के बाद कोंकणा ने बेटे के पालन-पोषण के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें