फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात: मां की वजह से डिप्रेशन से बाहर निकलीं दीपिका पादुकोण, आज भी मेंटल हेल्थ बिगड़ने का सताता है डर

Thu, 22 Jul 2021 11:07 AM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार हैं। आज उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए एक समय उन्होंने खूब मेहनत की है। आज भी दीपिका अपने किरदारों के लिए मेहनत करने से बिल्कुल नहीं कतराती हैं लेकिन जिस तरह से हर व्यक्ति के जीवन में कभी न कभी डार्क फेज आता है, दीपिका भी उस दौर से गुजर चुकी हैं। वे अक्सर इस विषय पर बात करती हैं और अपने फैंस के सामने अपने अनुभवों को प्रस्तुत करती हैं। आज से कुछ सालों पहले दीपिका को यह जीवन बेकार सा लगने लगा था, जीने का उन्हें कोई अर्थ नहीं नजर आ रहा था। ऐसे समय में उनकी मां ने उनको खूब अच्छे से समझा, हाल ही में यह बात दीपिका पादुकोण ने ‘वॉयस चैट रूम’ के एक सेशन के दौरान बताई। उन्हें समय लगा लेकिन वे डिप्रेशन बाहर निकल गईं और आज एक खुशहाल जीवन जी रही हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram

'वॉयस चैट रूम' में कही ये बात
दीपिका पादुकोण पहले भी डिप्रेशन को लेकर कई बार बात कर चुकी हैं। वे उनके डिप्रेशन को छिपाने में विश्वास नहीं करती हैं। वॉयस चैट रूम के सेशन के दौरान उन्होंने बताया कि उनका डिप्रेशन फरवरी 2014 में शुरू हुआ था। यह उनकी जिंदगी का ऐसा वक्त था, जब वे खुद को टूटा हुआ महसूस करने लगी थीं। 

विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : social media

जीवन का कोई अर्थ नहीं दिखता था
दीपिका ने कहा की डिप्रेशन के समय में वे खुद के अंदर बहुत खालीपन महसूस किया करती थीं। उन्हें जीवन का कोई लक्ष्य और अर्थ नजर नहीं आ पाता था। मानसिक रूप से वे खुद को जितना कमजोर देख पा रही थीं, शारीरिक रूप से भी वे कमजोर हो चुकी थीं। 

4 of 5
माता-पिता और बहन के साथ दीपिका - फोटो : Social media

मां समझ गई थीं डिप्रेशन
दीपिका ने बताया कि उनका डिप्रेशन कई महीनों तक चला। इस दौरान उनका परिवार उनसे मिलने मुंबई आया था। जब परिवार वापिस घर को जा रहा था, तब दीपिका उन लोग के पास गई और उन्हें अचानक खूब रोना आने लगा। उन्हें इस तरह रोता हुए देख उनकी मां उज्ज्वला समझ गई थीं कि दीपिका किसी मुसीबत में हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
आज भी करती हैं ये काम
दीपिका को लगता है कि उनकी मां का अनुभव ही उन्हें इस परेशानी से निकाल सका है। उन्हें आज भी डर लगता है कि कहीं वे वापिस इस स्थिति में न पहुंच जाएं इसलिए वे प्रतिदिन नींद पूरी करती हैं, अच्छा खाना खाती हैं, कसरत करती हैं। ये सब वे रोजाना करती हैं ताकि जिंदा रह सकें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें