फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के कारनामों के कारण ये अभिनेत्रियां झेल चुकी हैं शर्मिंदगी, एक ने तो दे दिया तलाक

Thu, 22 Jul 2021 10:11 AM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
raj kundra and shilpa shetty - फोटो : PTI

पति राज कुंद्रा के काले कारनामों के कारण शिल्पा शेट्टी की भी बदनामी हो रही है। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है क्योंकि उनपर पोर्नोग्राफिक वीडियो बनाने का आरोप लगा है। इस बारे में लोग तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं कि शिल्पा को शायद पहले से इस विषय में पता है, शिल्पा शेट्टी ने सिर्फ रूपया देखकर राज कुंद्रा से शादी की है आदि। शिल्पा शेट्टी इस मामले के बाद सुपर डांसर की शूटिंग के लिए भी नहीं गई थीं और ये समय उनके लिए बहुत मुश्किल साबित हो रहा होगा लेकिन बॉलीवुड में यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी अभिनेत्री को अपने पति के कारण इस तरह से शर्मिंदगी झेलना पड़ रही है। इससे पहले भी दिव्या कुमार खोसला, निशा रावल, सुजैन खान आदि अभिनेत्रियां ऐसी जिल्लत से गुजर चुकी हैं। कुछ दिनों पहले ही निशा रावल का मामला चर्चा का विषय बना हुआ था। 

 

 





 
विज्ञापन

2 of 5
Nisha Rawal - फोटो : social media

निशा रावल
पिछले दिनों निशा रावल लोगों की चर्चा का विषय बनी हुई थीं और उसके पीछे कारण थे उनके पति करण मेहरा। उन्होंने अपने पति के खिलाफ घरेलू उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की थी जिससे कि उनके पति ने साफ इनकार कर दिया था। 

विज्ञापन

3 of 5
divya khosla kumar - फोटो : instagram

दिव्या कुमार खोसला
दिव्या कुमार खोसला को तब शर्मिंदा होना पड़ा जब उनके पति और टी-सीरिज के मालिक भूषण कुमार पर एक मॉडल ने बलात्कार का आरोप लगा डाला। हालांकि भूषण कुमार ने इन आरोपों को गलत बताया और उनके चरित्र पर दाग लगाने का जामा पहना दिया। 

4 of 5
Hrithik And Suzane - फोटो : सोशल मीडिया

सुजैन खान
सुजैन खान को भी ऋतिक रोशन के कारण एक समय काफी कुछ कहा गया। ऋतिक का नाम शादी के कई सालों बाद बार्बरा मोदी और कंगना रणौत के साथ जुड़ा था। इन सब मामलों के बाद ऋतिक और सुजैन अलग हो गए और अभिनेत्री अब अपने अलग घर में रहती हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Zarina Wahab And Aditya Pancholi - फोटो : social media
जरीना वहाब
जरीना वहाब आदित्य पंचोली के पत्नी हैं और आदित्य के बारे में ये कथन प्रसिद्ध है कि वे जितना फिल्मों में नजर नहीं आए हैं, उससे अधिक उनका विवादों से ताल्लुकात रहा है। उनपर दो बार दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस वजह से उनकी पत्नी को भी उनके साथ ही बहुत कुछ बातें कही गई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें