फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड ले डूबा इन पांच अभिनेत्रियों का करियर, किसी को हुई जेल तो कोई बना संन्यासी

Sat, 18 Jan 2020 05:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अंडरवर्ल्ड डॉन - फोटो : Social Media
बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के रिश्तों पर अक्सर बहस होती आई है। कहा तो ये भी जाता है कि कुछ साल पहले तक अंडरवर्ल्ड का पैसा फिल्मों में भी लगता था। भारत के मोस्ट वांडेट आतंकी दाऊद इब्राहिम की पार्टी में अक्सर बॉलीवुड सितारे नजर आया करते थे। कुछ अभिनेत्रियों भी इन अंडरवर्ल्ड डॉन के प्यार में गिरफ्त हो गई थीं। आज कहानी उन्हीं अभिनेत्रियों की...
विज्ञापन

2 of 6
monica bedi - फोटो : social media
मोनिका बेदी और अबू सलेम
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है। एक्ट्रेस मोनिका बेदी और अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम का  दाऊद इब्राहम के राइट हैंड कहे जाने वाले अबू सलेम से प्यार करना मोनिका के करियर पर भारी पड़ा। मोनिका भले ही कम फिल्मों में नजर आई हों लेकिन उनके काम को हमेशा पसंद किया गया। मोनिका के मुताबिक वो नहीं जानती थीं कि अबू सलेम अंडरवर्ल्ड का सदस्य है। 18 सितंबर 2002 को फर्जी पासपोर्ट के मामले में मोनिका को गिरफ्तार किया गया था। यहीं से दोनों के प्यार का अंत हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
mandakini
मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम
'राम तेरी गंगा मैली' हीरोइन मंदाकिनी को 1994-95 में दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ देखा गया। दोनों की फोटो और कई कहानियों ने सुर्खियां भी बटोरीं। लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। मंदाकिनी का करियर 1996 में आई फिल्म जोरदार के साथ खत्म हो गया। कहा ये भी गया कि दाऊद के चलते ही कई फिल्मों में मंदाकिनी को लिया गया। बदनामी हुई तो काम मिलना कम हो गया।

4 of 6
Mamta Kulkarni - फोटो : twitter
ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी
ममता कुलकर्णी को एक समय पर बॉलीवुड की चोटी की अभिनेत्रियों में गिना जाता था। बड़े-बड़े एक्टर उनके साथ काम करना चाहते है। करियर के तेजी से बढ़ते ग्राफ को ममता की एक गलती ने गर्त में मिला दिया। उनका नाम अंडरवर्ल्ड के सरगनाओं से जुड़ने लगा था। उनकी नजदीकियां ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से बढ़ने लगी थीं और फिर दोनों ने शादी भी की। 2016 में ममता कुलकर्णी को केन्या एयरपोर्ट पर पति विक्की गोस्वामी के साथ ड्रग तस्करी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में ममता को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। बताया जाता है कि अब ममता संन्यासी बनकर जीवन बिता रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
हाजी मस्तान - फोटो : Twitter
सोना और हाजी मस्तान
एक वक्त पर अंडरवर्ल्ड में हाजी मस्तान की तूती बोलती थी। हाजी मस्तान ने सोना को पहली बार अपने प्रोडक्शन की एक फिल्म में देखा था और उसी वक्त उसने सोना से शादी करने का फैसला कर लिया। शादी का प्रस्ताव लेकर हाजी मस्तान सोना और उनकी मां के पास पहुंचा। सोना ने हाजी मस्तान के शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। दोनों की शादी हुई लेकिन डॉन की मौत के बाद सोना को बदहाली से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anita ayub - फोटो : Social Media
अनीता अयूब और दाऊद इब्राहिम
दाऊद की 90 के दशक की पाकिस्तानी अभिनेत्री अनीता अयूब से काफी नजदीकियां थीं। दोनों के रिश्ते की अफवाह तेजी से फिल्म इंडस्ट्री में फैलने लगी। खबरें थी कि जब प्रोड्यूसर जावेद सिद्दीकी ने 1995 में अनीता को अपनी फिल्म में लेने से मना किया, तो दाऊद के गैंग ने उसे मार डाला। उस समय दाऊद की फिल्म इंडस्ट्री में खासी दिलचस्पी थी। सुना तो ये भी जाता है कि वो कई फिल्मों में पैसा भी लगाता था।

थर्ड स्टेज कैंसर को मात दे चुकीं हैं नफीसा अली, आर्मी अफसर से रचाई थी शादी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें