फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 के दशक में शिव का रोल कर पॉपुलर हुआ था ये एक्टर, लोग सच में भगवान मानकर करने लगे थे पूजा

Mon, 04 Mar 2019 07:43 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
shiva
शिवरात्रि के मौके पर हम आपको 90 के दशक के उस 'शिव' के बारे में बताते हैं कि जिसने 'ओम नमः शिवाय' में लीड रोल निभाया था । आप भले उन्हें भूल गए हों लेकिन आज भी ये एक्टर फिल्मों में नजर आता है । लेकिन आप पहचान नहीं पाते होंगे । 90 के दशक में छोटे परदे पर धार्मिक शोज का बोलबाला था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
shiva
उसी दौर में 'ओम नम: शिवाय' सीरियल बहुत लोकप्रिय हुआ था । धीरज कुमार के निर्देशन में बना ये शो बच्चों से लेकर बूढ़े की पसंद था । इसमें शिव का किरदार निभाया एक्टर समर जय सिंह ने। भगवान शिव के रोल में समर जय सिंह लोगों को इस कदर पसंद आया कि लोग रियल लाइफ में भी समर जय सिंह को भगवान शिव ही समझने लगे। 
विज्ञापन

3 of 7
shiva
हालांकि समर जय सिंह ने कई और मायथोलॉजिकल शोज में काम किया जिनमें 'सम्राट अशोक', 'मृत्युंजय', 'रामायण' और 'महाराजा रंजीत सिंह' शामिल हैं, लेकिन भगवान शिव का निभाया किरदार उनके बाकी किरदारों पर भारी पड़ा। आज भी लोग समर जय सिंह को भगवान शिव के किरदार के लिए ज्यादा जानते हैं।

4 of 7
samar jai singh
टीवी के अलावा समर जय सिंह ने फिल्मों में भी काम किया। 'लिटिल वॉर', 'सुंदरी', 'गदर: एक प्रेम कथा', 'पिंजर', 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो' और 'अपने', 'एक था टाइगर' और 'हीरोपंती' जैसी फिल्मों में वो नजर आए। क्या आप जानते हैं कि आजकल समर जय सिंह क्या काम कर रहे हैं ?
विज्ञापन

5 of 7
shiva
समर जय सिंह एक्टिंग कोच हैं और मुंबई में Kreating Charakters के नाम से एक्टिंग स्कूल चला रहे हैं। इस इंस्टीट्यूट के जरिए वो उन युवाओं को एक्टिंग में ट्रेनिंग दे रहे हैं जो फिल्मों और टीवी की दुनिया में अपना करियर बनाने का सपना लेकर मुंबई आते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
समर जय सिंह
समर जय सिंह ने इस एक्टिंग इंस्टीट्यूट की नींव 2005 में रखी और तभी से वो इसके साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि इसके चक्कर में समर ने खुद एक्टिंग को अलविदा कह दिया हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
समर जय सिंह - फोटो : Cinespot
इसके साथ साथ उन्होंने खुद भी एक्टिंग जारी रखी और उन्होंने फिल्म 'हसीना पारकर' में काम था । इस फिल्म में श्रद्धा कपूर हसीना पारकर के लीड रोल में नजर आई थीं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें