फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री सतपाल महाराज की बहू बनीं टीवी अभिनेत्री राजकुमारी मोहिना, देखिए शाही शादी की 10 तस्वीरें

Tue, 15 Oct 2019 12:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 10
सुयश और मोहिना - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री और रीवा राजघराने की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के संग फेरे लिए। शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में हुईं।
विज्ञापन

2 of 10
mohena singh - फोटो : social media
मोहिना ने इस दौरान लाल रंग का लहंगा पहना था। साथ ही उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की। शादी की रस्मों के दौरान उन्होंने लंबा घूंघट ले रखा था। मोहिना के आउटफिट्स को राजपूती टच दिया गया था। सुयश की बात करें तो उन्होंने ऑफ व्हाइट रंग का शेरवानी पहना। उन पर ये शेरवानी काफी जंच रहा था।
विज्ञापन

3 of 10
mohena singh - फोटो : social media
मोहिना की इस शाही शादी का एक वीडियो सामने आया जिसमें रस्में निभाईं जा रही हैं। उनके आस-पास दोस्त और करीबी रिश्तेदार नजर आ रहे हैं। इस दौरान शादी में शामिल हुए मेहमान कपल के साथ मस्ती करते हुए भी दिखे।

4 of 10
mohena singh - फोटो : social media
शादी की सभी रस्में बेहद भव्य थीं। इसके लिए विशाल मंडप लगाया गया था। दूर-दूर तक स्थानीय लोगों के लिए बैठने की भी व्यवस्था की गई थी। शादी के बाद मंच पर मोहिना और सुयश ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
विज्ञापन

5 of 10
mohena singh - फोटो : social media
मोहिना की शादी में कई राजनैतिक और संवैधानिक पदों पर तैनात प्रतिनिधि पहुंचे। साथ ही ग्लैमर इंडस्ट्री के लोग भी शामिल हुए। अभिनेत्री उर्वशी रौतेेला, गायक कैलाश खेर के साथ टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकार भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

6 of 10
mohena singh - फोटो : social media
इस शादी को भव्य बनाने के लिए सतपाल महाराज और मोहिना के परिवार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। दोनों परिवारों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त इस शादी में शामिल हुए। यही नहीं विदेशों से भी मेहमान पहुंचे।
विज्ञापन

7 of 10
mohena singh - फोटो : social media
मोहिना रीवा (मध्य प्रदेश) राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव हैं। मोहिना ने इसी साल 8 फरवरी को सुयश से सगाई की थी। सगाई की रस्मों का आयोजन रीवा में हुआ था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं।

8 of 10
सुयश और मोहिना - फोटो : अमर उजाला
अभिनय करने से पहले मोहिना रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में नजर आई थीं। शो में मोहिना कोरियाग्राफर टेरेंस लुइस की टीम में थीं। इसके बाद उन्होंने अभिनय शुरू किया।

9 of 10
सुयश और मोहिना - फोटो : अमर उजाला
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मोहिना ने कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था। मोहिना टीवी के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वो रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं। 
विज्ञापन

10 of 10
सुयश और मोहिना - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद मोहिना अभिनय के करियर को अलविदा कह देंगी। टाइम्स ऑफ इंडिया से इंटरव्यू के दौरान मोहिना ने बताया कि 'शादी के बाद मैं मुंबई और अभिनय दोनों को छोड़ दूंगी। मेरी जिंदगी 180 डिग्री बदलने वाली है। मैं खुश होने के साथ थोड़ी सी परेशान भी हूं। टीवी छोड़ने का फैसला मेरे कुछ दोस्तों को सही नहीं लगा लेकिन मैं हमेशा अपने दिल की सुनती हूं।'

कौन हैं वो टीवी एक्ट्रेस और राजकुमारी? जो बनीं मंत्री सतपाल महाराज की बहू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें