मोहम्मद अजीज
- फोटो : Social Media
20 हजार से अधिक गाने गाए
मोहम्मद अजीज ने अपने पूरे फिल्मी करियर में 20 हजार से अधिक गाने गाए। जिसमें हिंदी, बांग्ला और उड़िया भाषा के गाने शामिल हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा के अपने करियर में हर बड़े कलाकार के साथ काम किया। मोहम्मद अजीज के आप के आ जा ने से, इमली का बूटा बेरी का पेड़, दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए, मेरे दो अनमोल रतन, माई नेम इज़ लखन, और तुझे रब ने बनाया होगा जैसे कई गाने आज भी गुनगुनाए जाते हैं। उन्होंने कई सूफी गाने भी गाएं। मोहम्मद अजीज 80 और 90 के दशक के सबसे बेहतरीन गायक माने जाते थे। लेकिन आपको ये जानकर बहुत हैरानी होगी कि फिल्म जगत के अपने लंबे सफर में उन्हें एक भी पुरस्कार से नहीं नवाजा गया।