पॉर्न फिल्में बनाने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच ने मॉडल और अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार किया है। पॉर्न फिल्म रैकेट का खुलासा होने के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है और इस मामले में पुलिस अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। तो वही इस मामले में झारखंड की रहनेवाली एक लड़की ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि जब उसने पॉर्न फिल्म की शूटिंग करने से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने उसे धमकाया कि उसने जो अग्रीमेंट किया है, उसमें लिखा हुआ है कि यदि वह ऐसा नहीं करेगी, तो उसे बदले में दस लाख रुपये देने पड़ेंगे। साथ ही उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज की जाएगी। इस लड़की के अनुसार, अग्रीमेंट अंग्रेजी में था, आरोपियों ने अग्रीमेंट का अर्थ अपने हिसाब से उसे हिंदी में समझाया था।