फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: लाइमलाइट से दूर रहती हैं मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना, कड़वाहट के साथ रिश्ते का हुआ था अंत

Fri, 01 Oct 2021 03:11 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिथुन चक्रवर्ती, योगिता बाली - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के डिस्को डांसर कहे जाने वाले मिथुन चक्रवर्ती ने इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया है। वो फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए तो पसंद किए जाते ही हैं साथ ही उनका अनोखा एक्शन भी फैंस का दिल जीत लेता है। फिल्मों में प्रतिभा दिखाने के अलाा वो छोटे पर्दे के रियलिटी शोज में जज की भूमिका भी निभाते नजर आ चुके हैं। मिथुन दा की निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। उनकी पत्नी योगिता बाली के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन योगिता उनकी दूसरी पत्नी थी।

इस वजह से टूट गई थी हेलेना और मिथुन की शादी

उससे पहले उनकी शादी हेलेना से हुई थी। वो एक अभिनेत्री और फैशन डिजाइनर थीं। 70 के दशक में वो फैशन वर्ल्ड का जाना माना नाम थीं। उन्होंने फिल्म जुदाई में भी काम किया था। कई फिल्मों में उन्होंने साइड रोल निभाए थे हालांकि पर्दे पर वो ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आईं और धीरे-धीरे फिल्मों से गायब हो गईं। आज आपको बताते हैं उनके बारे में और भी दिलचस्प बातें।
विज्ञापन

2 of 5
हेलेना ल्यूक
हेलेना से शादी करने से पहले मिथुन सारिका के दीवाने थे लेकिन सारिका संग उनका रिश्ता आगे नहीं चल पाया था। इसके बाद जब सारिका से मिथुन का दिल टूटा तो हेलेना उनकी जिंदगी में आ गईं। मिथुन को पहली नजर में हेलेना से प्यार हो गया था और दोनों साथ वक्त बिताने लगे। हालांकि हेलेना का कहना था कि मिथुन उन्हें ज्यादा पसंद करते थे।
विज्ञापन

3 of 5
हेलेना ल्यूक
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि 'मिथुन सुबह 6 बजे से लेकर रात में सोने तक उन्हें शादी के लिए मनाया करते थे। वो हर दिन मुझसे मिलते थे। आखिरकार उन्होंने मुझे खुद से प्यार करने पर मजबूर कर दिया। फिर बिना किसी को बताए 1979 में हमने शादी कर ली।' उस समय हेलेना की उम्र 21 साल थी। मिथुन भी फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थे, लेकिन दोनों की शादी सिर्फ 4 महीने ही चल पाई। शादी के बाद ही मिथुन का दिल अब योगिता बाली पर आ चुका था। इस वजह से हेलेना और मिथुन के बीच दूरियां आना शुरू हो गईं ।

4 of 5
हेलेना ल्यूक
हेलेना ने बताया था कि, 'मिथुन के घर में दो कजिन अपने कुत्तों के साथ रहते थे और उनका पैसा उड़ाया करते थे। हेलेना को ये बात अच्छी नहीं लगती थी। एक दिन उन्होंने मिथुन से कहा कि वो अपने कजिन को उनसे अलग होने के कहें लेकिन मिथुन ने उलटा कह दिया कि वो चाहे तो चली जाएं उनके कजिन नहीं जाएंगे। जिस हेलेना के मिथुन दीवाने हुए करते थे उनसे महज चार महीने ही शादी चल पाई थी'। हेलेना का कहना था कि वो अपने परिवार की एक ऐसी लड़की थीं जिन्हें जीवन में सबकुछ मिला लेकिन शादी के बाद उन्हें कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने कहा था कि, 'मिथुन किसी से प्यार नहीं करते बस खुद से प्यार करते हैं। मै कभी उनके पास लौट कर नहीं जाउंगी। वो औरतों का सम्मान नहीं करते और मुझ पर आरोप लगाते रहते हैं कि मैं अपने एक्स से मिलती हूं जबकि हमारे बीच ऐसा कोई संबंध नहीं था'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेलेना ल्यूक - फोटो : सोशल मीडिया
हेलेना और मिथुन के तलाक की वजह मिथुन का योगिता बाली की तरफ आकर्षण को भी माना गया था। दरअसल मिथुन योगिता के दीवाने होने लगे थे और उन्हें अपना बनाने के लिए वो घर से दूर हो रहे थे। ऐसे में धीरे धीरे हेलेना से उनका रिश्ता टूटने लगा था। जब दोनों का तलाक हुआ तो हेलेना ने फैसला किया कि वो भी हीरोइन बनकर दिखाएंगी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद अब वो न्यूयॉर्क में हैं और डेल्टा एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट का काम करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें