फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#PushpaTheRise: 'मछली' बेच रही साउथ की ये ग्लैमरस एक्ट्रेस, साड़ी में पहचानना भी हुआ मुश्किल

Fri, 01 Oct 2021 03:04 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram
रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। उनकी आगामी फिल्म का लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। रश्मिका अपने इस लुक में मछ्ली बेचती हुईं नजर आ रही हैं। इस लुक में रश्मिका मंदाना को पहचानना वाकई में मुश्किल है। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को देखने के बाद लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों को उनका ये लुक पसंद आ रहा है तो वही कुछ लोगों ने उनके इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स बना दिए हैं। इसके साथ ही लोगों ने हैशटैग भी सोशल मीडिया पर शुरू कर दिया है। 

लोगों ने बनाए मीम्स

इस पोस्टर के रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स बनाए हैं। आज के समय में ये बात बहुत ही आम हो गई है कि जब भी कोई फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर रिलीज होता है तो सोशल मीडिया पर उस पर तरह-तरह के मीम्स बन जाते हैं। कुछ मीम्स बहुत ही अच्छे तो कुछ बहुत ही खराब होते हैं। रश्मिका मंदाना के इस लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

दरअसल रश्मिका ने अपनी आगामी फिल्म का पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। इस पोस्टर में रश्मिका के आगे शीशा लगा है गजरा रखा है और वो तैयार हो रही हैं। इसी लुक को देखकर जहां कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग-लोग तरह-तरह के मीम्स साझा कर रश्मिका के इस लुक का मजाक उड़ा रहे हैं। इस लुक को देखने के बाद लोग उनकी भूमिका का भी अंदाजा लगा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram

बॉलीवुड डेब्यू करेंगी रश्मिका

रश्मिका जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। कुछ दिनों पहले ही रश्मिका ने फिल्म की शूटिंग खत्म की है। रश्मिका सेट से अपनी कई फोटोज शेयर करती रहती थीं। रश्मिका की सोशल मीडिया पर एक अच्छी प्रशंसकों की लिस्ट है। बता दें कि रश्मिका मंदाना नेशनल क्रश बन चुकी हैं।

4 of 5
रश्मिका मंदाना, विक्की कौशल - फोटो : Social Media
विक्की कौशल के साथ आईं नजर

हाल ही में रश्मिका मंदाना ने एक मेन्सवियर ब्रांड के लिए विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना ने शूट किया। इस एड में दोनों पहली बार साथ नजर आ रहे हैं। ये एड फीमेल गेज(महिला द्वारा ताकने) को उचित ठहराने की प्रतिबद्धता के साथ वापसी कर रहा है। नेशनल क्रश बन चुकीं रश्मिका जैसी चर्चित अभिनेत्री को एक मेन्सवियर प्रोडक्ट के लिए मॉडल के तौर पर लेना भी रूढ़ियों को तोड़ता है। इस एड में रश्मिका एक योगा टीचर के रूप में नजर आ रही हैं तो वहीं विक्की कौशल इस एड में स्टूडेंट बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मिका मंदाना, विक्की कौशल - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा 

इस एड को  देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का जबरदस्त गुस्सा फूटा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'पैसो के लिए ये कुछ भी करते हैं। विश्वास नहीं होता हमारी एड इंडस्ट्री इतनी नीचे गिरती जा रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, 'अगर जेंडर रिवर्स कर दिए जाएं तो खुद को फेमिनिस्ट बोलने वाले लोग इस ऐक्टर को बैन ही कर देंगे।' अन्य यूजर ने भी सोशल मीडिया पर विक्की और रश्मिका को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें