पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, दिवंगत तमिल अभिनेता विजयकांत और गायिका ऊषा उत्थुप को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बीते दिन गुरुवार, 25 जनवरी को सभी नामों की घोषणा कर दी गई। अब इसे लेकर मिथुन चक्रवर्ती का रिएक्शन सामने आया है। अभिनेता ने अपने बेटे नमाशी के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए हासिल सम्मान पर प्रतिक्रिया दी है।