टीकाकरण अभियान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म निर्माताओं की संस्थाओँ प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन, इंडियन फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल ने भी अपने सदस्यों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किए हैं। इनमें से कुछ कैंपों में निर्माताओं के परिजनों को भी टीके लगाने की व्यवस्था की गई है। फिल्म कलाकारों की संस्था सिनटा ने इस बारे में अभी तक कोई बड़ा एलान नहीं किया है, है लेकिन मुंबई के अधिकतर कलाकारों के लिए उनके निर्माताओं ने ही टीकाकारण की व्यवस्था कर दी है। दिक्कत उन कलाकारों को ज्यादा हो रही है जो फिलहाल बेरोजगार हैं।