फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Raniganj Trailer: मिशन रानीगंज का ट्रेलर जारी, जसवंत गिल की दिलेरी को उकेरते नजर आए अक्षय

Mon, 25 Sep 2023 03:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिशन रानीगंज ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस का इतंजार खत्म हो गया है! अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'मिशन रानीगंज' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है, जो कि बेहद धांसू है। ट्रेलर देखते हुए आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अक्षय कुमार इस फिल्म में जसवंत सिंह गिल का किरदार अदा कर रहे हैं। ट्रेलर में उनकी दिलेरी को बखूबी दिखाया गया है। जसवंत सिंह ने किस तरह खदान में काम करने के दौरान फंसे लोगों की जिंदगी बचाई थी, ट्रेलर में यह दिखाया गया है। 

विज्ञापन

2 of 5
मिशन रानीगंज ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
'मिशन रानीगंज' के ट्रेलर की शुरुआत एक बड़े धमाके के साथ होती है और खदान में काम कर रहे लोगों की जिंदगी मुसीबत में पड़ जाती है। तब अक्षय कुमार मुसीबत में फंसे लोगों के लिए मसीहा बनकर आते हैं। हर कोई यह मान लेता है कि मजदूर मर चुके हैं, तब अक्षय कुमार उनकी जिंदगी बचाने की ठानते हैं। वह तय करते हैं कि वह रेस्क्यू करेंगे और मजदूरों को बचाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
मिशन रानीगंज ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी जिंदगी को बचाने के लिए जमीन के अंदर तड़पते मजदूरों को देख आपका दिल बैठ जाएगा। इसी दौरान अक्षय कुमार एक रियल लाइफ हीरो बनकर उन्हें बचाने के लिए जोखिम लेते हैं और एक मजबूत प्लान तैयार करते हैं। एक तरफ अक्षय जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे लोगों की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में जुटे हैं, दूसरी तरफ उन्हीं लोगों के आक्रोशित परिजनों का गुस्सा भी अक्षय पर फूटता है। 
Parineethi-Raghav Wedding: सामने आई रॉयल वेडिंग की झलक, दिखा परिणीति-राघव का खूबसूरत अंदाज, देखें तस्वीरें

4 of 5
मिशन रानीगंज ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी नजर आई हैं और ट्रेलर में भी उनकी झलक देखने को मिली है। टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी 'मिशन रानीगंज' छह अक्तूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म 'मिशन रानीगंज' का निर्माण विशू भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर ने मिलकर किया है।
King Of Kotha: ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है दुलकर सलमान की 'किंग ऑफ कोठा', जानिए कहां देखने को मिलेगी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिशन रानीगंज ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि नवंबर 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज के कोयला खदान में एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। यह अब तक का सबसे खतरनाक कोयला हादसा था। इस हादसे में अमृतसर के इंजीनियर जसवंत सिंह गिल ने अकेले 65 लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकाला था। 'मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू' इसी हादसे की कहानी बयां करती है।
Marvel Upcoming Movies: एमसीयू की दिशा बदल देंगी ये 10 नई फिल्में, जानिए इनके किरदारों और कहानियों के बारे में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें