फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Majnu: सिद्धार्थ को दादा से मिले देश प्रेम के पहले सबक, ‘पठान’ से पहले धमाके को तैयार एजेंट ‘मजनू’

Mon, 26 Dec 2022 11:21 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
'मिशन मजनू' के निर्देशक के साथ सिद्धार्थ-रश्मिका - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2022 ने हिंदी सिनेमा के सितारों के बीच एक नया वर्गीकरण तैयार कर दिया है। पहले कलाकार फिल्मों और टेलीविजन के ही खांचों में बंटे थे। अब फिल्मी सितारों के बीच से ओटीटी सितारों की भी छंटनी शुरू हो चुकी है। फिल्म ‘शेरशाह’ के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर देशभक्ति के रंग के सहारे ओटीटी दर्शकों को लुभाने को तैयार हैं और अगले साल जब देश भर में रॉ एजेंट ‘पठान’ के बड़े परदे पर आने का इंतजार हो रहा होगा तो उसके ठीक पांच दिन पहले रॉ का ही एक और एजेंट ‘मजनू’ लोगों के घरों तक पहुंच जाएगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की इस नई फिल्म 'मिशन मजनू' का पहला गाना रविवार की शाम मुंबई में बांद्रा फोर्ट स्थित एम्फीथिएटर में रिलीज हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ-रश्मिका - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस मौके पर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, 'फिल्में आती हैं और चली जाती हैं, लेकिन गाने हमेशा याद रह जाते हैं। मैं बचपन से रोमांटिक गानों का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और उनमें भी सबसे ज्यादा किशोर कुमार के गानों। उनका गाया गीत 'कह दूं तुम्हें' मेरा सबसे पसंदीदा गाना है। एक्शन के साथ मुझे रोमांस करना पसंद है, फिर चाहे वह देश के लिए हो या मोहतरमा के लिए। 'मिशन मजनू' की कहानी 1971 में हुई जंग के दौरान एक सच्ची सच्ची घटना से प्रेरित है।’
LIVE  Tunisha Sharma Death News Live: शीजान संग लंच के बाद तुनिशा ने लगाई थी फांसी, फितूर के निर्देशक ने जताया शोक
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ-रश्मिका - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिद्धार्थ मल्होत्रा कहते हैं, '70 के दशक की फिल्में मुझे बहुत पसंद है। मुझे उसी पृष्ठभूमि की फिल्म में काम करने का मौका मिला। 70 के दशक में अमिताभ बच्चन की फिल्मों का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। एक्शन फिल्मों में अमिताभ बच्चन मेरे फेवरेट अभिनेता है। लेकिन बात जब इश्क मोहब्बत की आती है तो मैं अपने देश के लिए मजनू होना चाहूंगा। मेरे दादा जी इंडियन आर्मी थे, मैं देश के जवानों की बहुत इज्जत करता हूं।’
Himanshi Khurana: शूटिंग के दौरान बिगड़ी हिमांशी की तबीयत, बुखार और नाक से खून आने के बाद अस्पताल में भर्ती

4 of 5
सिद्धार्थ-रश्मिका - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बातचीत के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस बात का भी खुलासा किया कि फिल्म 'मिशन मजनू' में नसरीन की भूमिका के लिए रश्मिका मंदाना के नाम का सुझाव उन्होंने ही दिया था। वह कहते हैं, 'रश्मिका की आंखें बहुत अच्छी हैं। जब फिल्म की कहानी मुझे सुनाई गई तो सबसे पहले रश्मिका का ही ख्याल आया।' रश्मिका मंदाना इस फिल्म में एक अंधी लड़की की भूमिका निभा रही है। फिल्म का पहला गाना देखने के बाद 'फना' की काजोल की याद तुरंत आ जाती है, हालांकि सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि 'फना' से 'मिशन मजनू' काफी अलग फिल्म है।
Tunisha Sharma Death: तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से सेट पर डर का माहौल! लोगों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'मिशन मजनू' के निर्देशक के साथ सिद्धार्थ-रश्मिका - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'मिशन मजनू' के गाने 'रब्बा जानंदा' को जी म्यूजिक कंपनी ने जारी किया है। इस गाने को जुबिन नौटियाल ने गाया है। शब्बीर अहमद के लिखे इस गाने का संगीत तनिष्क बागची ने दिया है। शांतनु बागची के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिशन मजनू' में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 20 जनवरी 2023 को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना के अलावा परमीत सेठी, मीर सरवार और जाकिर हुसैन अहम भूमिकाओं में हैं।
Dheeraj Dhoopar Baby Photo: धीरज धूपर ने पहली बार साझा की बेटे की तस्वीर, सेंटा के लुक में दिखे बेहद क्यूट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें